तोरवा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…दो सटोरियों के साथ…दो कोचियों को किया गिरफ्तार…चारो पर वैधानिक कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई के दौरान शराब बिक्री करते दो आरोपियों को धर दबोचा है। दोनों को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। तोरवा पुलिस के अनुसार एक एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीम ने दो अलग अलग कार्रवाई में दो जुआरियों के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कार्रवाई में चालिस पाव देशी शराब जब्त
 तोरवा पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक दत्ता उर्फ डब्बा और राहुल सिंह हेमुनगर स्थित चंदन पान ठेला के नीचे शराब की अवैध बिक्री कर रहा हैं। टीम तत्काल मौके पर पहुंच  घेराबन्दी कर दोनो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने अपना नाम अशोक दत्ता उर्फ डब्बा और राहुल सिंह बताया। तलाशी के आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े पांच लीटर से अधिक देशी मदिरा को बरामद किया गया। लेइसके अलावा बिकी की रकम को भी बरामद किया गया। दोनो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
जुआरियों  पर भी एक्शन
अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के खिलाफ 6 (क)  छत्तीसगढञ जुआ एक्ट (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी तोरवा सुरेन्द्र स्वर्णकार को जानकारी मिली कि बुधवारी बाजार दुर्गा मंदिर के पास आरोपी जीव राखन रजक और देवरीखुर्द गदा चौकमे करण सिंह अवैध रूप से सट्टा पट्टी काट रहे हैं। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने दोनो को अलग अलग ठिकानों से धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक हजार से अधिक रूपयों के अलावा सट्टा पट्टी बरामद किया गया।
close