मोहन मरकाम के चार साल….कांग्रेस नेता ने बताया..सेवा पर्व पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण..गरीबो ने दिया आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–प्रदेश अध्यक्ष पर मोहन मरकाम के चार साल पूरे होने पर मस्तूरी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सेवा पर्व के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेता प्रेमचन्द जायसी की अगुवाई में कांग्रियों ने सेवा पर्व पर पौधरोपण किया। साथ ही गरीबों के बीच पहुंच मिष्ठान का वितरण किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रेमचन्द ने अस्पताल स्टाफ समेत सभी मरीजों से आशीर्वाद लिया। सभी के बीच फल का वितरण भी किया।
मस्तूरी में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमचंद जायसी की अगुवाई में कांग्रियों ने मोहन मरकाम के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को चार साल पूरा होने को सेवा पर्व के रूप में मनाया। जायसी ने बताया कि मोहन मरकाम ने चार साल में संगठन को एक सूत्र में बांधा है। विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ संगठन को ताकतवर बनाया है। मोहन मरकाम के चार साल के कार्यक्रम और नेतृत्व  को हम सेवा पर्व के रूप में मना रहे हैं।
जायसी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ हमने ग्राम पंचायत परसदा स्थित गौठान में मोहन मरकाम के योगदान को चिरस्थायी बनाने पौधरोपण किया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तुरी पहुंचकर मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच फल का वितरण किया गया। सभी से आशीर्वाद भी लेने का मौका मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रवि श्रीवास , वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्यास नारायण तिवारी मस्तुरी, जोन अध्यक्ष -अमृत राठौर  रामेश्वर साहू एवं  केशव साहु , एनएसयूआई का ब्लाक अध्यक्ष विकास मधुकर के अलावा कान्ति साहु ,ऋतुराज भार्गव, मीन कुमार काठले ,निखिल जायसवाल ,उमेश काठले समेत कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।
close