महिलाओं का बनाया ग्रुप और नौकरी लगाने के नाम पर करने लगी ठग, केस दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

भिलाई।जिले के उतई और भिलाई तीन थाना क्षेत्र में ठगी करने वाली महिला गैंग का पता चला है।मामले में तीन महिलाएं ट्रेस हुई है। उनकी पहचान होने के बाद से यह महिलाएं फरार हैं। इनमें दो पाटन और एक उतई की रहने वाली बताई जा रही है। उतई पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ नवरंग कलानिकेतन पाटन की प्रिंसिपल पूनम नायक, सुपरवाइजर खुशबू सिंह और एक अन्य शुभा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 4 सालों से नौकरी दिलाने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर इन महिलाओं ने 50 लाख की ठगी की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वे बेरोजगारों को तलाशते और अपना निशाना बनाते।संस्थाओं में क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, निजी कंपनी में योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करती थी।उतई पुलिस ने प्रेम नगर निवासी ठेकेदार अनिल साहू की शिकायत आरोपी सुपरवाइजर खुशबू सिंह,शिक्षिका शोभा साहू और प्रिंसिपल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।आरोपियों की तलाश जारी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close