विधि विधान से होगा दिव्यांगों का सामुहिक विवाह..समाज कल्याण विभाग ने लिखा पत्र..इन विभागों से मांगा सहयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के बैनर तले 25 वां  दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह  कार्यक्रम का आय़ोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क होगा। दिव्यांग युवक युवतियों का विवाह कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क होगा। शादी में शामिल होने से पहले जोड़ों को पंजीयन भी कराना होगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सामुहिक दिव्यांग शादी समारोह का आयोजन कोनी बायपास सीपत रोड़ मोपका स्थित गीतादेवी रामचन्द्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल में किया जाएगा। विद्या केडिया ने बताया कि आयोजन में शादी के इच्छुक दिव्यांग जोड़ा किसी भी धर्म,जाति या पंथ के हो सकते हैं।

                            आयोजन को सफल बनाने को लेकर मामले में एक पत्र समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी जनपद पंचायतों को सहयोग के लिए पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वसास के मद्देनजर 25 वां राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन का आयोजन 3 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे किया जाएगा। सामुहिक विवाह कार्यक्रम 23 फरवरी 2023 को सुबह साढ़े 9 बजे होगा। आशीर्वाद समारोह दोपहर तीन बजे होगा। 

                        शादी के इच्छुक दिव्यांग जोड़ा किसी भी धर्म,जाति और पंथ से हो सकता है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन कराया जाए। क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद भी करें। समाज कल्याण विभाग की तरफ से पत्र जनपद पंचायत कोटा,मस्तूरी, तखतपुर और कोटा को भेजा गया है।

close