प्रेम विवाद करना पड़ा भारी..घर घुसकर 11 लोगों ने मारा-पीटा..हथियार के खिलाफ पुलिस का चला अभियान…16 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने मारपीट , हथियार लहराने समेत अन्य मामलों में डेढ दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों से मारपीट में उपयोग किए गए हथियारों को भी पुलिस ने बरामद किया है। पचपेढ़ी पुलिस ने एक ही परिवार के करीब 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने दो दिन पुराने मामले में लगातार दूसरे दिन भी दो आरोपियों को धर दबोचा है। सरकन्डा पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सरकन्डा, पचपेढ़ी, सिटी कोतवाली में कार्रवाई के दौरान कुल 17 लोगों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पचपेढ़ी में एक ही परिवार के 11 लोग गिरफ्तार
 पचपेढ़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सुनील कुमार कुर्रे की शिकायत पर जानलेवा मारपीट के करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  मंगलवार को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब एक साल प्रेम संबध के बाद गांव की प्रभा सोनी से रायपुर स्थित आर्य समाज में 14 फरवरी को शादी किया। इसके बाद अपने फुफा परमेश्वर के घर  मां बाप भाई के साथ रहने पचपेड़ी आ गया। 21 फरवरी को लडकी का पिता, मां, भाई और रिश्तेदार समेत पचपेडी के कुछ लोग शादी का विरोध करने घर आए। प्रभा को अपने साथ ले जाने की बात करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर अश्लील गाली गलौच किया। लाठी, डडा, राड, गडासा, हंसिया से मारपीट करना शुरू कर दिया। 
थानेदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आपीसी की धारा-452,294,506, 323,147,148,149, आर्म्स एक्ट 25.27 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया,कुल्हाडी, मोटर सायकल  बरामद किया गया। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम  कांशी राम, मंगलू राम,फागूराम सोनी,अजीत कुमार सोनवानी, इतवारी राम,विक्रांत कुमार सोनवानी,शत्रुपा बाई,संजय रात्रे,तुकाराम दिनकर,सावन दिनकर और दिलीप फागूराम सोनवानी है। कुछ आरोपी पामगढ जांजगीर के रहने वाले हैं।
स्कूल चौकीदार मारपीट में दो गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि 7 फरवरी को गुरूनानक स्कूल प्रचार्य धनुर्जन प्रसाद नवगवाल ने चौकीदार के साथ  मारपीट का आरोप दर्ज कराया। प्राचार्च ने बताया कि 6 फरवरी की रात्रि चौकीदार ड्यूटी पर था। कुछ अज्ञात लडके स्कूल परिसर में दाखिल गाली गलौच करने लगे। और हाथ मुक्के, लात से मारना पीटना शुरू कर दिया। रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 458, 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई कर पहचान के बाद 20 फरवरी को दो नाबालिगों को पकड़ा गया। मंगलवार अभियान चलाकर मुख्य आरोपी दयालबन्द आरोपी शिवम गोरख और वैभव केसरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सिविल लाइन पुलिस कार्रवाई
सिविल लाइन पुलिस ने मंगला से चाकू दिखाकर परिवार को भयभीत करने और दौड़ाकर चाकू मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी विजय कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत विधि सम्मत अपराध दर्ज किया गया है। 
दो अलग अलग मामले में दो पकड़ाए
सरकन्डा थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सूरज यादव को सांई मंदिर के पास चांटीडीह में लोहे का बड़ा कटार लेकर घूमते पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25 के तहत गिरफ्तार किया गया है। थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि अपोलो अस्पताल के सामने भुजालीनुमा हथियार को लहराते हुए आने-जाने वाले को विजय पाण्डेय नाम का व्यक्ति डरा धमका रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। कब्जे से एक नग भुजालीनुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 का अपराध दर्ज किया गया है।
TAGGED:
close