तखतपुर इलाक़े में गोबर खरीदी के नाम पर लाखों का घोटाला, हर्षिता पाण्डेय ने की जाँच की मांग

Chief Editor
2 Min Read

तखतपुर। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने गौठान से गोबर के गायब होने और योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकाआडिट कराए जाने की मांग की है।श्रीमती हर्षिता पांडेय ने ब्लाक गनियारी ग्राम पंचायत में अवैध गोबर में लाखों रूपये के भष्ट्राचार को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में केवल दिखावे के नाम पर गोबर खरीदी योजना चल रही है। इसके पीछे कुछ और ही चल रहा है। तखतपुर क्षेत्र के गौठानों मे गोबर खरीदी के नाम पर  लाखों रूपये का घोटाला चल रहा है।  अधिकारियों द्वारा उस मामले मे पर्दा डाला जा रहा है, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिये ताकि दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि  इस पूरे गोबर घोटाले मे किसका संरक्षण है वो सबको पता है। नेवरा ,देवरीखुर्द, गनियारी, चोर भट्टी सहित पांच गांवों से करीब 35 सौ क्विंटल से ज्यादा गोबर गौठान से गायब है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा गोबर खरीदी योजना की समीक्षा में व्यस्त है उसके बाद भी गोबर की चोरी हो जाये तो ये कई सवालों को जन्म देता है। 

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा से रामचरण वस्त्रकार, जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप किसान मोर्चा, उपाध्यक्ष शिवराम दुरी सकरी मंडल अध्यक्ष डीआर महोबिया,  जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा निखिल श्रीवास, सोनू कौशिक, मनीष कौशिक,प्रदीप शुक्ला,रमेश साहू,अजीत पांडे,तुलसी कौशिक,विश्वनाथ पाटिल, सीताराम यादव,राकेश गुप्ता,सुधीर वर्मा, उमाशंकर कौशिक, राजेंद्र कुमार कौशिक,गिरीश गोस्वामी, ललित वस्त्रकार, रेखा वस्त्रकार, सरस्वती जयराम, पाटले नेतराम साहू,जिला कार्यकारणी सदस्य किसान मोर्चा  अल्पेश द्विवेदी विश्वनाथ यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी  उपस्थित थे।

close