Healthy Summer Foods: गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये फूड्स

Shri Mi

Healthy Summer Foods: देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में होली से पहले ही कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग शरीर को ठंड़ा रखने के लिए कई उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपको गर्मी महसूस नहीं होगी और शरीर भी ठंड़ा रखेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Healthy Summer Foods
दही चावल
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप दही चावल खा सकते हैं। ये गर्मी से राहत देता है। इसके अलावा ये पाचन की परेशानियों को दूर करता है।

छाछ
शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ भी बेस्ट ऑप्शन है। छाछ आपके पेट को ठंडा करता है। गर्मी से राहत पाने के लिए आप रोजाना एक गिलास मसाला छाछ पी सकते हैं।Healthy Summer Foods

खीरा
गर्मा के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरा भी बेस्ट ऑप्शन होता है। इससे पाचन में भी असानी होती है और शरीर ठंडा रहता है। खीरे में 95% पानी होता है, वे स्वाभाविक रूप से हाइड्रेट करते हैं।

तरबूज
गर्मा के दिनों में तरबूज खाकर भी आप अपने शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

मूंग दाल स्प्राउट्स
शरीर को ठंडा रखने के लिए मूंग दाल स्प्राउट्स एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंजाइम होते हैं। मूंग दाल स्प्राउट्स आपको हाइड्रेटेड रखते हैं और आपके शरीर को ठंडा रखते हैं। आप मूंग दाल स्प्राउट्स में दही भी मिला सकते हैंHealthy Summer Foods

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close