गन्ने के खेत में पकड़ाया हैवेन्स गैंगवार का सरगना…मैडी और साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा…भेदिया को भी धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—बीते सप्ताह हैवेन्स पार्क के सामने गैंगवार के दौरान युवक को बुरी तरह से जख्मी करने के फरार आरोपियों को पुलिस ने मुंगेली स्थित गांव में एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और तारबाहर पुलिस टीम ने घटना के बाद अब 6 आरोपियों को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधी मेैडी उर्फ रितेश निखारे और गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव समेत अन्य गैंगवार में शामिल रूपेश दुबे समेत अन्य को गिरफ्तार किया है।
गैंगवार में शामिल गिरफ्तार फरार आरोपियों का नाम
1)  मैडी उर्फ रितेश निखारे पिता रवि निखारे निवासी ओम नगर जरहाभाठा सिविल लाईन। 
2)  गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव निवासी कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन।
3) रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे निवासी ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन। 
 
गैंगवार आरोपियों की धर पकड़
तारबाहर पुलिस और एसीसीयू टीम ने अभियान चलाकर 6 मई को हैवेन्स पार्क के सामने देर रात्रि गैंगवार करने के फरार आरोपियों को मुंगेली स्थित एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नवीन गोस्वामी ने तारबाहर को लिखित शिकायत में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने दोस्त भास्कर वर्मा को लेने 6 मई 23 की रात्रि 1.30 बजे हैवन्स पार्क होटल गली के पास गया। इसी दौरान 2 कार और 3 मोटर सायकल से करीब 10 से 15 लोग आए। भास्कर वर्मा से गाली गलौच कर  मारने पीटने लगे। 
आरोपियों ने अजीबो गरीब हथियार से भास्कर वर्मा हमला किया। आरोपियों ने चाकू और सायकल से बने लोहे के धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया। इसी बीच मैडी और  सिद्धार्थ शर्मा अपने दोस्तो को चिल्लाकर बोले की भास्कर मर गया। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए। इस बीच आरोपियों का कुछ हथियार और मोबाइल घटना स्थल पर छूट गया। घटना के बाद अपने दोस्तों को बुलाया। भास्कर वर्मा को पहले सिम्स फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम का गठन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह से घटना की जानकारी से अवगत कराया गया। कप्तान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस कप्तान शहर राहुल देव शर्मा के निर्देश पर तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड़ अभियान चलाया गया। 
एसीसीयू. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वेैषणव और तारबार पुलिस ने अभियान चलाकर 7 मई को कुल 6 आरोपियों  सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम. वरूण, निकेत शर्मा उर्फ प्रिंस शर्मा, काव्य गढेवाल को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया।
मैडी ऊर्फ रितेश निखारे आदतन बदमाश
घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी मैडी उर्फ रितेश निखारे पतासाजी शुरू हुई। आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि इस दौरान मैडी के रिकार्ड को खंगाला गया। मैडी आदतन अपराधी है।  थाना सिविल लाईन, तारबाहर समेत अन्य थानो में कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है।  कई बार जेल जा चुका है । साल  2022 में मैडी को  राज्य सुरक्षा कानून के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जिला लौटने के बाद मैडी ने फिर से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
 
 
साथी ने बताया आरोपी फार्म हाऊस में छिपा
 
आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि सायबर के सहयोग से जानकारी मिली कि रूपेश दुबे और मैडी मुंगेली के ग्राम पुरान स्थित फार्म हाउस  में छोडकर वापस आया है। रूपेश दुबे को पकड़कर कड़ाई से  पूछताछ को अंजाम दिया गया। रूपेश ने बताया कि वह मैडी और गोलू को मुंगेली के ग्राम पुरान फार्म में छोडा है। पूछताछ के दौरान रूपेश ने जानकारी दिया कि आरोपी मैडी और गोलू जिस फार्म हाउस में है। उसके आसपास संत्री लगाकर रखा गया है।
 
 
पुलिस से बचने संत्री को लगाया
जानकारी के बाद एसीसीयू  प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव की अगुवाई में प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, दीपक उपाध्याय, तरूण केशरवानी की टीम मुंगेली के ग्राम पुरान के खेत में तैयार फार्म हाउस पहुंची। 9-10 मई की रात्रि रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसी दौरान आहट मिलते ही चौकीदारी कर व्यक्ति सजग हो गया। संत्री ने पुलिस की आंख पर सर्च लाइट मारकर शोर मचाया। शोर सुनते ही मैडी और गोलू फार्म हाउस के पीछे करीब 20 एकड के गन्ने के खेत में भागने लगे।
 
गन्ने की खेत में दो किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ाया
पुलिस टीम ने करीब करीब 2 किलो मीटर पीछा कर दोनो को धर दबोचा।   यद्यपि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला भी किया। पुलिस ने आरोपी मैडी और  गोलू को भागने और छुपाने में सहयोग करने वाले आरोपी रूपेश दुबे समेत तीनो आरोपीयों को गिरफ्तार किया। तीनों को  न्यायालय में पेश किया गया है। आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि अन्य की तलाश की जा रही है। 
धरपकड़ में विशेष सहयोग
 कार्रवाई के दौरान एसीसीयू. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।
close