गांजा का फुटकर व्यापारी पकड़ाया..नगद समेत मादक पदार्थ जब्त..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान  ग्राहक तलाश रहे गांजा कारोबारी को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी फुटकर लोगों को गांजा बेचता है। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मटियारी का रहने वाला है।
 
                      सरकन्डा पुलिस के दौरान थाना क्षेत्र में नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि आदतन बदमाश एक युवक फुटकर में लम्बे समस से गांजा की बिक्री करता है। हाल फिलहाल आरोपी कदमपारा प्रभात चौक में गांजा का ग्राहक तलाश रहा है।
 
            जानकारी मिलते ही टीम ने धावा बोला। आरोपी सुरेश वर्मा को प्रभात चौक कदमपारा से हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान गांजा की पुड़िया बेचने का आरोप कबूल किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की  धारा 20 बी का अपराध दर्ज किया है। नगद समेत 850 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।
TAGGED:
close