ऐतिहासिक स्कूल का होगा कायाकल्प..मेयर ने किया भूमिपूजन..1करोड़ 48 लाख होगा खर्च

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-शहर के पुराने एतिहासिक मल्टीपरपज़ स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा। जीर्णाद्धार पर करीब एक करोड़ 48 लाख रूपए खर्च होंगे। राशि का भुगतान डीएमएफ मद से किया जाएगा। आज मेयर रामशरण यादव ने भूमिपूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। इस दौरान मेयर  ने कहा कि स्कूल उन्नयन का लाभ ना केवल शहर बल्कि शहर के बाहर के विद्यार्थियों को भी होगा। 
 
                  बिलासपुर- शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल” का उन्नयन होगा। जीर्णाद्धार पर करीब 1 करोड़ 48 लाख रूपये डीएमएफ फण्ड से खर्च  होगा। शनिवार को मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरूद्दीने भूमि पूजन के बाद कार्य का शुभारम्भ किया। 
 
             मेयर रामशरण यादव ने कहा कि दयालबंद स्थित मल्टीपरपज़ स्कूल का नाम अविभाज्य मध्यप्रदेश काल से सम्मान से लिया जाता रहा है।  स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र आज प्रदेश, देश में उच्च पदों तक पहुंचे हैं। मलटीपरपज़ स्कूल के उन्नयन कार्य के तहत स्कूल का रंग रोगन,रिपेयरिंग,कक्षाओं में फाॅल सिलिंग,विद्युत सुदृढ़ीकरण, और लैब का आधुनिकी करण किया जाएगा। इसके अलावा खेल मैदान को स्मार्ट सिटी से बेहतर बनाया जाएगा।
 
               भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रामशरण यादव ने बताया कि  स्कूल का उन्नयन का ना केवल शहर बल्कि शहर के बाहर के छात्रों को भी होगा।  सभापति शेख नजीरूद्दीन ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शहर के पुराने मल्टीपरपज़ स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है।
 
           भूमिपूजन अवसर पर महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरूद्दीन के अलावा एमआईसी सदस्य जय यादव, कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला,सहायक कार्यपालन अभियंता शोमशेखर विश्वकर्मा,उप अभियंता विकास पात्रे और स्कूल प्राचार्य, स्टाॅफ विशेष रूप से मौजूद था।
close