पढ़ें धरमलाल ने क्यों लिखा सोनिया गांधी को पत्र,बिलासपुर संभाग मे यहा बनेगा नया जिला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 
बिलासपुर(होली न्यूज़/विशेष संवाददाता)विपक्ष के नेता धर्म लाल कौशिक ने केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर देशव्यापी पेट्रोल का दाम बढ़ाए जाने के लिए आंदोलन शुरू करने की बात कही  है। पत्र में धरम ने लिखा है कि  देश की जनता को अभी 100 रुपए लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इसे ज्यादा दिन तक टाला गया तो प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 150 रु लीटर पार कर जाएगा। इसलिए 5रु-10 रु लीटर बढ़ाने के लिए आंदोलन चलाने की जरूरत है।आइए होली के अवसर पर जानते हैं उनसे चंद सवालों के जवाब-
 
सवाल—आप लोग कल कश्मीर फाइल देखने नही गये?
छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल  पिक्चर देखने गया था। देश में  महंगाई और बेकारी, असमानता, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, प्रकृति से अलगाव, बढ़ते अपराध, पर्यावरण प्रदूषण और अच्छे दिन का इंतजार ऐसी अनेक मामले है। जो कश्मीर पर बनी फिल्म से ज्यादा देश के लोगों को रुला रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी जी-23  के नेताओं के साथ बैठ कर के पांच राज्यो की लड़ाई के फार्मूले पर विचार करना चाहिए।
 
सवाल–पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को आप कैसे देखते है? जीत के बाद सोनिया गांधी के लिए आपका संदेश?
चुनाव में भारत की जनता ने कांग्रेस चुनाव चिन्ह पंजा से  खाली हाथ कर दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप छत्तीसगढ़ से ही सब खानापूर्ति कर लेंगे। सोनिया गांधी को सोचना चाहिए 69  सीटें आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर डोरे डाले हुई है। यह अच्छी बात नहीं है, राज्य में लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। 
 
ढाई साल के फार्मूला पर आपका क्या विचार है?
बाबा को मुख्यमंत्री ने लालीपाप दिया , उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को जनता को कर्ज से लाद दिया । जन घोषणा पत्र सच्चा झूठ छत्तीसगढ़ के लोग जान चुके हैं,अब तो उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बाबा और महंत जी कैसे होली के रंग बनाते हैं। जल्द ही पता चल जाएगा।  बाबा के साथ ज्यादती की जा रही है।
 
सवाल–हंटर वाली बाई से डर है क्या? क्या वाकई में कोई प्रभाव डाल पा रही है या खानापूर्ति की जा रही है?
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के नाम से भूपेश सरकार डरी हुई है। हंटर वाली बाई के नाम पर आए दिन धमकी देना बंद करे। बयानबाजी से पहले यह जान ले, हम लोगों को टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा यह हमारे पार्टी का आंतरिक मुद्दा है।कांग्रेस का नही जाता है। जनता ने देशव्यापी कांग्रेस से मोहभंग कर लिया है। छत्तीसगढ़ में इतिश्री होगी।  देश कांग्रेस को ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में याद रखेगी जिसका नेता सिर्फ गांधी सरनेम वाला ही कोई बनता है।रिंग मास्टर की तरह सोनिया जी हंटर चलाती है, हार के बाद 5 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा इसका प्रमाण है। छत्तीसगढ़ का नंबर भी लगने वाला है।
 
सवाल–विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर क्या क्राइटेरिया होगा?
हमेशा की तरह कार्यकर्ताओं की पसंद पर हाईकमान के द्वारा टिकट वितरण किया जाएगा। कुछ जगहों पर नए नेता भी आएंगे,।अनुभवी लोगों का भी लाभ पार्टी को मिलेगा। जातिवाद को उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया है विकास के नाम पर वोट पड़ेंगे। युवा,किसान,मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग सब हमारे साथ है।
 
सवाल–क्या आप मानते हैं कि पार्टी में गुटबाजी है? आपके और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बीच मतभेद से संगठन के  नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
बिलासपुर सम्भाग में संगठन मजबूत रहा है और आगे भी रहेगा। मतभेद की खबरें मीडिया और विरोधियों द्वारा फैलायी हुई है। विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा हो चुकी है। कमियों को दूर करने का प्रयास जारी है। पूर्व मंत्री अमर  अपनी करनी से चुनाव में चूके, आभामंडल के चक्कर मे नुकसान झेले। अमर पार्टी का जिताऊ चेहरा है,उनसे आगे भी लोगो को काफी उम्मीदें है। 
 
सवाल–बिल्हा क्षेत्र के विकास के लिए आप क्या सोचते हैं?
एशिया का सबसे बड़ा ब्लॉक है।हमारी सरकार आने से जिला बनाया जाएगा। हाई कोर्ट बिल्हा रेलवे स्टेशन से समीपस्थ पड़ता है। बिलासपुर से चलने वाली सारी रेलगाड़ियां बिल्हा में रोकी जाएगी। एयरपोर्ट भी बिल्हा में आता है। राजस्व मंडल का मुख्यालय बिलासपुर किया जाएगा। अगली सरकार में बिल्हा मंत्रिमंडल में  शामिल होंगे।
बुरा ना मानों होली है..समस्त प्रदेशवासियों को होली की बधाई मस्त रहें स्वस्थ रहें
close