रमतला प्रयास विद्यालय में छात्र की मौत कैसे हुई?कहां गायब थे हॉस्टल वार्डन..? गरीब बच्चों की हकीकत बयान करती एक जमीनी रिपोर्ट

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।एक दिन पहले रमतला स्थिति प्रयाग विद्यालय में एक छात्र की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप है। प्रयास विद्यालय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के मेधावी छात्रों के लिए शासन ने खोला है। बिलासपुर रमतला स्थित प्रयास विद्यालय में प्रदेश के प्रतिभवान बच्चो को विज्ञान संकाय की शिक्षा दी जाती है। मतलब प्रवेश परीक्षा के बाद यहां प्रतिभवान छात्रों को निशुल्क पढ़ाई कक्षा नौवीं से बारहवीं तक दी जाती हैं। विद्यालय बिलासपुर स्थित प्रयास विद्यालय में लड़के लड़कियों के अलग अलग हॉस्टल है । हॉस्टल में वार्डन तो है लेकिन रात को कोई नही रहता।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बच्चो की रात राम भरोसे गुजरती है। प्राचार्य भी है लेकिन कभी कभी विद्यालय में दिख जाते है। कयास लगाया जा रहा है कि यदि घटना के दिन रात में वार्डन होते तो बच्चे को बचाया जा सकता था। जानकारी हो कि दोनों वार्डन पेशे से शिक्षक है। यद्यपि सैकड़ो वार्डन खाली बैठे है। CGWALL न्यूज से बच्चों ने बताया कि यहां अव्यवस्था की कोई कमी नही है। खाना बद से बदतर मिलता है।माँ बाप गरीब है इसलिए मन मारकर सब कुछ सह रहे है।देखिये प्रयास विद्यालय से CGWALL की रिपोर्ट।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close