पुलिस के सैकड़ों जवानों ने किया फ्लैग मार्च…असामजिक तत्वों में हलचल…कप्तान ने कहा…शहर को पसंद नहीं अमन नापसंद…होगी सख्त कार्रवाई..राजस्व टीम ने भी लिया हिस्सा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-जिला पुलिस फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग ने फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न चौक चौराहों और गली सड़क पर फ्लैग मार्च संयुक्त टीम ने सभी को अमन चैन के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस और राजस्व की टीम ने शहर के प्रमुख हिस्सों तारबाहर, गांधी चौक, गोलबाजार, मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, वसंत विहार चौक, दयालबंद क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है। फ्लैग मार्च में पुलिस कप्तान समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा जवानों ने शिरकत किया।

पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर शहर में शांति कायम रखना है। असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है कि अमन पसंद नापसंद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आदर्श आचार संहिता का पालन सभी को करना होगा।

मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख हिस्सों तारबाहर, गांधी चौक, गोलबाजार, मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, वसंत विहार चौक, दयालबंद से होकर गुजरा । फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस सिटी कोतवालीपूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइंससंदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्णा पटेल, एसडीएम डॉ. सुभाष सिंह राज,तहसीलदार अतुल वैष्णव समेत सभी थाना प्रभारी और  100 से अधिक जवानों मौजूद थे।

प्रेस विज्ञप्ति
close