टिकट के साथ बिलासपुर पहुंचे अमर…कार्यकर्ताओं ने किया आतिशी स्वागत…पूर्व मंत्री ने कहा…जनता देगी सेवा का अवसर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर -पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल टिकट घोषणा के बाद देर शाम बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौक से राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय तक जोशिला स्वागत किया। आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने उत्साह प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर पार्टी ने भरोसा जाहिर कर कार्यकर्ताओं के विश्वास को कायम रखा है।
जैसे ही अमर अग्रवाल की गाड़ी महाराणा प्रताप चौक पहुंची…बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-तासे के साथ आतिशी स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल के समर्थन में नारा भी लगाया।
स्वागत रैली के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जाहिर किया। अमर ने कहा कि शहर की जनता सेवा का अवसर देती है तो उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता शहर की शांति, सुरक्षा, विकास और सौहाद्र पूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। प्रगति के कार्य को बहाल भी करना है।
close