कार्यकर्ताओं की सेवाभाव के सामने नतमस्तक हूं…बोले नगर विधायक…आपके सामने कोरोना ने तोड़ा दम..कुपोषण ने खींचा कदम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने हमेशा से मानव सेवा की मिसाल स्थापित किया है। जब उनके बीच आता हूूं…अपने आप पर गर्व महसूस करता हूं। उनका सम्मान किए जाने का सीधा अर्थ मानवता को सम्मानित करना है। यह बातें नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने जल संसाधन विभाग स्थित ्पार्थना सभागार में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही। विधायक ने इस दौरान बिलासपुर में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने का एलान भी किया।
मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभागने प्रार्थना सभागार में महिला सम्मान 2023 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कार्यक्रम में शिरकत मातृशक्ति को प्रणाम किया। विधायक ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्यकर्ता, सहायिका और सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों का शॉल श्रीफल भेंट कर सेवा कार्य को सम्मानित किया।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सेवा अनमोल है। कहने को तो सभी लोग सेवा करते हैं। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा सही मायनों में मानवता की सच्ची मिसाल है। मुझे जब भी इनके बीच आने का अवसर मिला…अपने आप गर्व ही महसूस किया है। महिला कार्यकर्ता और सहायिकाओ ने लाकडाउन के दौरान जो काम किया है..उसे सदी तक याद रखा जाएगा। दरअसल कोरोना काल में महिला कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश किया है।
 खबर मिलते ही बहनों ने खुद को जोखिम में डालकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।  कठिन परिस्थितियों में काम किया। पूरे देश में जब कोरोना पैस पसारा तब महिला कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सेवा का बीड़ा उठाया। और वही हुआ जैसा की होता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। मन से की गयी सेवा कभी बेकार नहीं जाती। कोरोना को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने दम तोड़ने को मजबूर होना पड़ा। सेवाकी जितनी प्रशांसा की जाए..बहुत ही कम है। 
शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ सही लड़ाई महिला कार्यकर्ताएं लड़ रही हैं। जिसके कारण कुपोषण घटा है। इसमें आप विभागीय कर्मचारियों का बड़ा योगदान है। विधायक ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने हमेशा अपना धर्म निभाया है।
महिलाओं को किया सम्मानित
शैलष पाण्डेय ने उत्कृष्ट कार्यकर्ता उषा यादव, संतोषी गोस्वामी, महेश्वरी पांडेय, ज्योति चौधरी, प्रमिला साहू, रेखा बुराड़े, अनीता मानिकपुरी, चांदनी पांडेय, काकोली बोले, चिंतामणि रजक, सहायिका में सुनीता प्रधान, मलीना दास, रानू विश्वकर्मा, केसरबाई, मीनाक्षी कश्यप, द्रोपति श्रीवास, बप्पी पटेल, उर्मिला श्रीवास, इंद्राणी साहू, सक्रिय महिलाओं में वृंदा साहू, अनीता गेंदले, संतोषी नामदेव, यशोदा वर्मा, शमीमुननिशा, शेहरा अफरोज, राजकुमारी जसवाल का सम्मान किया। 
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सक्रिय महिला के अलावा विभागीय अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।
close