जिले में पाए गए 42 कोरोना मरीज.. बिलासपुर में मिले 36 पाजीटिव..13 महिलाएं पायी गयीं कोविड संक्रमित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– बिलासपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों कोविड मरीजों के आंकड़ों में इलाफा हुआ है। सोमवार को जिले में कुल 42 मरीजों की पहचान हुई है। अकेले में बिलासपुर शहर में कोविड मरीजों की संख्या 36 पायी गयी है। 
 
                धीरे धीरे बिलासपुर जिले में भी मरीजों की संख्या में बृद्धि देखने को मिली है। जिले में कुल 43 मरीज मिले हैं। अकेले बिलासपुर शहर में 36 मरीजों की पहचान की गयी है।
 
             स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लाक में कुल दो पुरूष कोरना मरीज मिले हैं। मस्तूरी में एक पुरूष और महिला मरीज की पहचान की गयी है। जबकि कोटा और तखतपुर में मरीजों की संख्या निरंक है।
 
           अकेले बिलासपुर में कुल 36 मरीज पाए गए हैं। इस में 25 पुरूषों के अलावा 11 महिला मरीज शामिल हैं।
 
          स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को जांच के बाद कुल 29 पुरूष और 13 महिला मरीज पाए गए हैं।
         
तखतपुर टेकचंद कारड़ा
जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम  सोढ़ार में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस युवक के बारे में जानकारी जूता रही है
जराहागांव थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि थाना जरहागाव क्षेत्र के ग्राम सोढार के खेत मे परसा पेड़ में अज्ञात व्यक्ति फाँसी लगाकर मृत पाया गया है जिसके उम्र करीब 30वर्ष, नीला रंग का फूल बाह शर्ट, नीला जीन्स एवम स्लेटी कलर का स्लीपर है युवक को यदि कोई पहचान का हो तो उसकी जानकारी+91 94252 56664 मैं देने की अपील की गई है
close