विधानसभा में उठा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा..नगर विधायक का सवाल..मंत्री ने बताया 47 प्रकरण दर्ज..फ्लाईओव्हर पर 226 करोड़ होगा खर्च

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
सरकारी बैंक, किसान, कर्ज माफी,chhattisgarh,farmer,loan,government bank
बिलासपुर—गुरुवार को विधानसभा सत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने अरपा नदी विकास के मुद्दे को उठाया। नगरीय प्रशासन मंत्री से डॉ.शिव डहरिया ने अरपा विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों को सदन के सामने रखा। इस दौरान उन्होने यह भी बताया कि पिछले तीन सालों में नगर निगम बिलासपुर को विकास कार्यों के लिए कितनी राशि का भुगतान किया गया है।
 
        गुरूवार को विधानसभा में नगर विधायक ने अरपा विकास समेत स्मार्ट सिटी को लेकर सवाल किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने सवाल का जवाब दिया। उन्होने बताया कि इंदिरा सेतु से पचरी रपटा तक, अरपा साडा की स्वीकृत विकास योजना के तहत नदी के दोनों तरफ  80 फुट चौड़ी फोरलेन सड़क और नाला का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की दोनों तरफ की सड़कों मिलाकर कुल लंबाई 3.60 किलोमीटर है। अरपा के दोनों तरफ 1.8 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होना है। दोनों तरफ नाला की लंबाई कुल 4.2 किलोमीटर लम्बी होगी। मतलब दाहिनी ओर 2.1 किलोमीटर और बाईं तरफ  2.1 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माम निर्धारित है।
 
              मंगला से शिवघाट बैराज होते हुए इंदिरा सेतु और शनिचरी रपटा से पचरीघाट बैराज तक नाला निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। दाहिनी ओर 4.25 किलोमीटर और बायी तरफ भी सड़क की लम्बाई 4.75 किलोमीटर है। 
 
 3 वर्षों में आबंटित राशि की जानकारी
 
       सदन को डॉ. शिव डहरिया ने बताया कि नगरीय प्रशासन ने 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक बिलासपुर नगर निगम को 3 साल में स्वीकृत राशि 47583.679 लाख रुपए में 37474.179 लाख रुपए की राशि जारी हुआ है। अधोसंरचना मद में 3367. 56 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है। 1740.36 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा योजना में स्वीकृति 463.87 लाख जारी राशि दिया गया है।
 
                अधोसंरचना मद में स्वीकृत 357 कार्यों में जनप्रतिनिधियों के 316 कार्यों को शामिल किया गया है। केंद्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री आवास योजना 3599 और केंद्र प्रवर्तित मिशन अमृत के 32 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार कुल 4028 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
 
अवैध प्लाटिंग का गूंजा मुद्दा
 
      नगर विधायक शैलेष पांडेय ने सदन में बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाया। जवाब में मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में एक अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कुल 4 नई आवासीय कालोनियों की अनुमति दी गयी है। 47 अवैध प्लाटिंग के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
 
 तिफरा से अमेरी फाटक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण
 
          बिलासपुर के तिफरा से अमेरी फाटक तक के वैकल्पिक मार्ग का निर्माण के सवाल पर लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इसमें प्रशासकीय स्वीकृति शेष है।
 
व्यापार विहार- सिरगिट्टी फ्लाईओवर निर्माण
 
           व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के सवाल पर लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सीजीआरआईडीसीएल को भेजे गए रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित निर्माण पर कुल 226 करोड रुपए खर्च होंगे। 
close