IMD Alert : 28 घंटे बाद 10 राज्यों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने के आसार,बढ़ेगा तापमान, जानें Weather पूर्वानुमान

Shri Mi
11 Min Read

IMD Alert, Today weather Update : देशभर के मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव फिर से देखने को मिलेगा। दिल्ली और आसपास के इलाके में गर्मी बढ़ गई है। वहीं हल्के कोहरे भी नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त नजर आने वाले है।एक बार फिर से हल्की ठंड के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल उड़ीसा में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।  इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया गया। हालांकि 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert-साथ ही कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं पर्वतीय राज्य में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला भी शुरू होगा। फिलहाल तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में गर्म हवा का प्रचलन बढ़ेगा। गर्म तेज हवा के कारण एक बार फिर से उमस और गर्मी सहित तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। महाराष्ट्र, गोवा सहित केरल कर्नाटक, तमिलनाडु में तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। न्यूनतम तापमान में भी तीन से पांच फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल उत्तर प्रदेश, बिहार सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में बारिश में कमी देखी गई है।

Today weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके साथ ही प्रदूषण में भी इजाफा देखने को मिलेगा। 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दिखेगी यह पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहेगा। 27 फरवरी तक रहने वाले इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्म हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वही उम्र में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। ह्यूमिडिटी अधिक होने की वजह से लोग परेशान रहेंगे।

Today weather Update : वही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय होगा। जिसका असर 3 मार्च तक देखने को मिलेगा। वही 3 से 5 मार्च तक इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। बर्फबारी और बारिश होने की वजह से राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके और उत्तरी इलाके में भी बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जबकि हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है। केरल कर्नाटक तमिलनाडु में जहां गर्मी बढ़ेगी। वहीं दूसरी तरफ असम मेघालय मणिपुर नागालैंड आदि क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का भी सिलसिला जारी रहेगा। कई क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्या से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी और बारिश को लेकर 3 दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बढ़ेगी गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। तेज गर्मी पड़ेगी मार्च के महीने में चलने के हालात बन सकते हैं। इसके साथ ही 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा।  उत्तर प्रदेश में आज एक कड़ी धूप खिली रहेगी। हालांकि 3 दिन के बाद उत्तर प्रदेश में हुआ फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं आने वाले दिनों में पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित महाराष्ट्र गुजरात मध्यप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के तापमान में भारी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।

पश्चिम हिमालय पर बढ़ेगी बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से लेकर 29 फरवरी तक पश्चिम हिमालय में बारिश बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम में भी परिवर्तन हो सकता है। हिमाचल उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वी राज्य में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड सहित अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही घना कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिम बंगाल में भी घने कोहरे की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का भी अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शुक्रवारn से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सुबह और शाम के वक्त जहां ठंडी हवा चलेगी। वही दिन के वक्त उमस और तपिश बढ़ेगी। इसके साथ ही 28 फरवरी से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखे जा सकते हैं।

उत्तराखंड हिमाचल में बदलेगा मौसम

रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण उत्तराखंड में मौसमn प्रणाली के सक्रिय होने के कारण हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही कुछ जगह पर बसवारी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिसके कारण मौसम में ठंडक मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा ठंडी हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे पहले धारचूला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 2.5 आंकी गई है।

शिमला में मौसम विभाग द्वारा 28 फरवरी को कई जिलों में आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है। उस क्षेत्र को छोड़कर आजकल सहित तीन दिनों तक ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आंधी तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। 3 मार्च को मौसम और अधिक खराब रह सकता है जबकि 2 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर से कमी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह महत्वपूर्ण बदलाव संभव माने जा रहे हैं।

पंजाब हरियाणा के इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी से पंजाब हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वही 26 से 28 फरवरी के बीच पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि 28 फरवरी से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण हिमपात और अधिक बढ़ेगी। जिसकी वजह से 5 मार्च तक मौसम खराब सकता है। पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 26 फरवरी से दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। तेज हवा चलने के साथ ही तापमान में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है।

मौसम प्रणाली

  • देश में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ रहा है। कल से इसके कारण मौसम महत्व बदलाव होंगे। रविवार से होने वाले इस महत्वपूर्ण बदलाव के कारण पर्वतीय क्षेत्र सहित पूर्वी भारत में जहां बारिश होगी। वहीं मध्य भारत सहित दक्षिणी राज्यों में तापमान में तीन से पांच फीसद की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं।
  • वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी को पश्चिम हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी सहित गरज चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी कुछ क्षेत्रों में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है जबकि हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी रहेगी। असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम अपडेट

  • 26 से 28 फरवरी के बीच पश्चिम हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
  • 28 फरवरी को पंजाब,हरियाणा, असम में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 5 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी सहित गरज चमक के बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
  • दक्षिण तमिलनाडु में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

भारी बारिश की कमी 

वहीं इस साल फरवरी तक के बीच में पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की कमी देखने को मिली है। पंजाब में 42 मिली मीटर की जगह 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि हरियाणा में बारिश में 60 फीसद की कमी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में बारिश में 75% की कमी देखने को मिली है। दरअसल बारिश की बड़ी कमी का कारण पश्चिमी विक्षोभ की कम तीव्रता को माना जा रहा है। इसके साथ ही लगातार सक्रिय हो रहे प्रेरित चक्रवाती हवा के क्षेत्र की कमी को भी बारिश की कमी से जोड़कर देखा जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close