IMD Alert:19 राज्यों में भारी बारिश,आंधी का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : मौसम का मिजाज बदल गया है। 20 से अधिक राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं तमिलनाडु सहित कोयंबटूर, कन्याकुमारी, नीलगिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल से 3 मई तक क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 29 और 30 अप्रैल को कोयंबटूर, कन्याकुमारी, नीलगिरी, तिरुनेलवेली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही कोयंबटूर रोड, मदुरै, नीलगिरी, तिनका, तिरुपुर और विरुधुनगर में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने तेलंगना, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगना, सिक्किम, राजस्थान और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा तेलंगना, कर्नाटक, केरल, माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गरज चमक सहित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तेज आंधी का भी पूर्व अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में वज्रपात की चेतावनी

जिन राज्य में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। उसमें राजस्थान भी गरज चमक के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगना को शामिल किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड सहित दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्से में भी ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

मध्यम बारिश की चेतावनी

जिन राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें उड़ीसा के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाडा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप शामिल है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

गरज चमक के सहित वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए अंडमान निकोबार दीप समूह सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सौराष्ट्र, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम प्रणाली 

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो आखरी दक्षिण भारत से गुजरने वाले उत्तर से दक्षिण में रेखा के कारण अगले 5 दिन तक दक्षिण भारत में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का कारण बनेगी।
  • ऐसे में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हवा की मदद से बारिश इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगी। इसके साथ ही मध्य भारत और पूरे पूर्वी भारत में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
  • पूर्वोत्तर भारत पर एक और रेखा कई दिन तक क्षेत्र के कई हिस्से में भारी बारिश का कारण बन सकती है।
  • इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर मध्य भारत पर एक तीसरी रेखा 30 अप्रैल से बढ़ेगी। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर मैदानी इलाके बिहार, झारखंड में बारिश का प्रकोप देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश सहित बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान पर बूंदाबादी देखी जा रही है। बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। अगले 3 दिन मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। वहीं 2 मई को जारी किया गया है। दिनभर बादल का आवागमन जारी रहेगा। शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी। अगले 3 दिन तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

बिहार झारखंड यूपी में भारी बारिश

पाकुड़ में अगले कुछ घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज ठंडी हवा चलेगी। वज्रपात की संभावना जताई गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड के कुछ इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जमशेदपुर में तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गए हैं। इसके साथ ही चाईबासा में भी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची समेत कई जिलों में 1 से 3 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सराय केला, गुमला, खूंटी, रांची सहित पूर्वी सिंहभूम और चतरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अगले 5 दिन तक छिटपुट बारिश

भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र, गुजरात में भी अगले 5 दिन तक छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इन राज्य में भी हल्की बारिश सहित गरिमा का पूर्वानुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय राज्यों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल, उत्तराखंड, लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान,, मुजफ्फराबाद में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close