IMD Alert : 7 राज्यों में बारिश,इन राज्यों में चलेगी हीटवेव,, बढ़ेगी तपिश, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देशभर के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज दिल्ली में आसमान में बादल छा रहे हैं। हालांकि दोपहर जल्दी शुरू होने वाली है। गर्म हवा की दस्तक दिल्ली में देखी जा रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में आसमानी बादल छाए रहेंगे लेकिन 2 से 3 दिन में दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अप्रैल में गर्म हवाओं के थपेड़े चलेंगे

मार्च में मौसम ठंडा होने के बाद अप्रैल में गर्म हवाओं के थपेड़े चलेंगे। राजधानी में कई जगह पर गर्म हवाओं की दशा देखी जा सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा में गर्म हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों में राजधानी में गर्मी और अधिक तीव्रता से बढ़ने वाली है। मंगलवार को तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जाएगा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 3 दिन बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम अपडेट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

बारिश की चेतावनी 

मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। उड़ीसा और दिल्ली में जल्दी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस की गई है। आज बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से सहित अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक मिजोरम अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान, कर्नाटक, लक्ष्यदीप, तमिलनाड सहित कई राज्य में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। केरल और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाके में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 

दिल्ली में नरेला, जफरपुर, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी, दादरी और राजस्थान के सादुलपुर सहित झज्जर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। केरल ,कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा यूपी चलेगी तेज हवाएं

तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। इस 12-15 के बीच उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हवा की चेतावनी जारी की है। यूपी में आज और कल तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

झारखंड में 13 से 16 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल 

झारखंड में 13 से 16 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। 3 से 4 दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डालटेनगंज में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। बोकारो में 38 डिग्री, चतरा में 36, देवघर में 39, गढ़वा में 39, गिरिडीह में 37 ,गोंडा में 40, गुमला में 36, हजारीबाग में 35, खूंटी में 36 , लातेहार में 35, लोहरदगा में 35 , पाकुड़ में 39, पलामू में 39, रामगढ़ में 37, रांची में 36, साहिबगंज 37, सिमडेगा में 38, जमशेदपुर में 39, डालटेनगंज में 40 और चाईबासा में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी 

दिल्ली से लखनऊ तक तेज हवा चलेगी। राजस्थान में धूल भरी आंधी परेशान कर सकती है। तापमान बढ़ने वाला है। मानसून को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी गई है। इस साल मानसून सामान्य रहने वाला है। नई दिल्ली में आज हवा चलेगी। हरियाणा और पंजाब में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश देखी जा सकती है, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। उड़ीसा आंध्र में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश भूस्खलन की चेतावनी

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है ।इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित अंडमान निकोबार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में बारिश भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close