IMD Alert-20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यहाँ मानसून में देरी

IMD Alert, MP Weather Alert Today, School Holiday, IMD Alert,Monsoon update, Aaj Ka Mausam, मौसम, Heatwave,IMD Alert,IMD Weather Updates,Monsoon In North India,Monsoon Rains,Weather Update,Heatwave,Delhi NcrRain,ImdSkymet,मौसम का हाल,बारिश,तापमान,लू,दिल्ली एनसीआर,मौसम विभाग,,imd alert,IMD Weather Forecast,,IMD ,India Meteorological Department, Kerala, Uttar Pradesh, Weather News, chhattisgarh,

IMD Alert-मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अनुमान है। मध्यप्रदेश में मॉनसून 7 दिन लेट पहुंचा है। असम में बाढ़ में 1500 गांव डूब गए हैं। महाराष्ट्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। अगले 5 दिन यहां भारी बारिश की संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश में ‘बिपरजॉय’ तूफान कमजोर हो गया है। वहीं मंडला के रास्ते मानसून ने एंट्री कर ली है। शुक्रवार को करीब आधे प्रदेश में भारी बारिश हुई। शनिवार को भी कई जिलों में बादल छाए हैं। भोपाल, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। 2-3 इंच या इससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।

मॉनसून ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में एंट्री की। 26 जून तक भारी बारिश के आसार हैं। मॉनसून की एंट्री से बस्तर और दुर्ग संभाग में बारिश हुई। इस साल मॉनसून निर्धारित समय यानी 13 जून से 10 दिन लेट पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

असम में बाढ़ में 1500 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं। 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू करके रिलीफ कैंप में भेजा है। वहीं कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक बाढ़ की वजह से 10 हजार 782 हेक्टेयर जमीन डूब गई है। आपको बता दें कि बिपरजॉय तूफान की वजह से मानसून देश में देरी से पहुंचा था, लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म होने के बाद अब देश में तेजी से मॉनसून एक्टिव होने लगा है।

राजस्थान में प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी हैं। अजमेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे प्री मानसून की एंट्री माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, चितौड़गढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

close
Share to...