IMD Alert-23 राज्यों में भारी बारिश, इन क्षेत्रों में 72 घंटे में बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert-Aaj Ka mausam, Today Weather Update : देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून अपने ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।मानसून के लिए कुछ जगह परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। वहीं कुछ जगह पर मानसूनी बारिश की रफ्तार में कमी देखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी बीच दिल्ली मुंबई में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उड़ीसा, तेलंगाना सहित आंध्र के आंतरिक इलाके और गोवा कोंकण में भारी बारिश से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश के अधिकांश इलाके में मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। कई प्रमुख शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं महानगरों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 6 से 7 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ रुक रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। तापमान में तीन से चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

इसके साथ ही आद्रता बनी रहेगी। आद्रता की वजह से मौसम में ठंडक का अनुभव होगा। कई विमानों को डायवर्ट भी किया गया है। दिल्ली के बारे में 15 क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान में 30 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मुंबई क्षेत्रीय केंद्र में अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर भारी क्षति भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई ट्रेन अपने समय से देरी से चल रहे हैं।

मौसम अलर्ट

  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा संभव है।
  • कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, यनम, में आंधी और बिजली गिर सकती है।

हरियाणा, पंजाब सहित जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख  में मानसून अगले 3 से 4 दिनों में प्रवेश करने की स्थिति में है। वही हरियाणा पंजाब के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर प्री मानसून एक्टिविटी देखने को मिल रही है।

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 5 दिनों तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित रायलसीमा और अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर मध्यम बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। गरज चमक के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा सकता है। वहीं कई क्षेत्रों में तापमान में चार से पांच फीसद की गिरावट भी रिकॉर्ड की जाएगी

बारिश की गतिविधि जारी है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात में भी अति तेज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। हालांकि 48 घंटे के बाद इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। वहीं तापमान में तीन से चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह 4:30 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया जबकि प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जैसे जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। धीमी गति से आगे बढ़ते हुए मानसून एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने वाला है।

इसके साथ ही 24 घंटे में इटावा, वाराणसी, फुरसतगंज, बस्ती और हमीरपुर सहित शाहजहांपुर में अति तेज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। इसके अलावा 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही 40 जनपद में अति तेज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close