IMD Alert : 8 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्वतों पर बढ़ेगी बर्फबारी, कोहरे में वृद्धि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
9 Min Read

नई दिल्ली। मौसम (weather) में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट (IMD Alert) जारी करते हुए भविष्यवाणी की है। नवंबर का महीना हल्का गर्म रहने वाला है। लोगों को सर्दियों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ ऐसे में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित सात राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट(rain orange alert) जारी किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो इस बार शीतलहर के डर से इनकार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने आशंका जताते हुए कहा है कि देश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगेv न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। नवंबर में शीतलहर की स्थिति नहीं रहेगी। हालांकि दिसंबर में मौसम तेजी से बदलेगाv नवंबर के मध्य में कई जगह पर सर्दियों की स्थिति देखने को मिल सकती हैv रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैv 29 अक्टूबर को तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र में पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह से स्थापित हो गया जबकि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी में भी देखने को मिल रही है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शुक्रवार को देश के उत्तरी राज्य पर इसके भारी असर देखने को मिलेंगे। पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को इसके अत्यधिक प्रभाव नजर आ सकते हैं। मैदानी इलाके में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमालय पर एक्टिव होने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी राज्यों पर पड़ेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इसका असर शुरू हो गया है आसमान में बादल छाने लगे हैं। साथ ही कोहरे और ठिठुरन की दस्तक देखने को मिल रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से आसपास के मैदानी इलाकों में 5 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की बहुत संभावना है।दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाजदिल्ली में 3 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहने की संभावना है।

सुबह के वक्त कोहरे से मौसम कैसा रहेगा शाम 6:30 बजे के करीब देखने को मिलेगी। 5 से 8 नवंबर के दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है।उत्तर प्रदेश- पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरूवही उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। 8 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। अभी तक दिन में तेज धूप और बादलों वाली रात शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने की वजह से लगातार तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।बुधवार को अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में परिवर्तन के लिए बंगाल की खाड़ी से कम हवा का दबाव वाला क्षेत्र भी निर्मित हो रहा है। जिसके असरदार रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।बिहार में लगातार मौसम में बदलावबिहार में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। कोहरे के साथ ही साथ तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू है। दरअसल तापमान में तीन से चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। 2 सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिसका असर इन राज्यों पर पड़ेगा। बिहार के पूर्वी हिस्सों में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।72 घंटे में झारखंड में शुष्क मौसम का पूर्वानुमानवहीं झारखंड में मौसम में बदलाव शुरू रहेगा। 72 घंटे में झारखंड में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। देश के उत्तरी ईश्वर से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 3 दिन तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आज झारखंड में कोई महत्वपूर्ण सिस्टम सक्रिय नहीं होने की वजह से किसी भी तरह के बारिश और अन्य गतिविधियों से इनकार किया गया है। झारखंड में सर्दी पूरी तरह से शुरू होने में अभी और कुछ वक्त लगने की संभावना जताई गई है।

MP – आसमान में बादल छाए रहेंगेवहीं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखे का न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं अधिकतम तापमान में भी जल्द गिरावट देखी जाएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा। इसके अलावा उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी का भी अलर्ट जारी किया गया है।आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु : भारी बारिश की संभावनाइसके अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु केरल दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रॉयलसीमा में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु के कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए। पडुचेरी कराईकल में अवकाश घोषित किया गया है।पर्वतों पर बढ़ेगी बर्फबारीहिमाचल उत्तराखंड में 2 दिन बारिश बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से भी सुंदर नगर में 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मंडी में तापमान घटकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने लेह लद्दाख सहित उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्टदक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।उपमहाद्वीप के दक्षिणी सिरे, तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। केरल और माहे में बिजली के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह तड़के कोहरा छाने की संभावना है। उत्तरी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह तड़के कोहरा छाने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश जारी रहेगी3-7 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।5 और 9 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close