IMD Alert-मौसम विभाग ने 9 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की लू चेतावनी

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert-भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि अगले तीन दिनों में भारत के कई हिस्सों में लू बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान, गुजरात के कुछ स्थानों पर शनिवार और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार और रविवार को लू का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 15 मई से पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आईएमडी ने कहा कि आगामी कुछ दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 12-13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17 मई तक ‘लू’ चलने की संभावना नहीं है।’’

15 व 16 मई को बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर जबकि 16 को आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी में लू का अनुमान है।मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 13 मई से 16 मई तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 14-16 मई के बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13-16 मई के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 15 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 15 और 16 मई को असम और मेघालय में और 14 और 15 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close