IMD Alert: राज्यों में बदलेगा मौसम ,बारिश की संभावना ,अलर्ट जारी

Shri Mi
4 Min Read

IMD Alert/बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की सक्रियता और फिर से आने वाले मानसून का प्रभाव ही राज्य पर दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में तेज से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिहार में पश्चिम बंगाल और झारखंड उड़ीसा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा अगले दो से तीन दिन में उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य भारत के अतिरिक्त क्षेत्र से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। इसके लिए स्थिति बेहतर बनी हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण कोकण, गोवा से दूर पूर्व मध्य अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव के क्षेत्र में विकसित होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके विकसित होने के साथ ही यह पश्चिम की तरफ आगे बढ़ेगा। 24 घंटे में डिप्रेशन में बदलने के साथ ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी तूफान की गतिविधि बढ़ेगी।

बिहार झारखंड सहित कई राज्यों में मौसम बदल गया है। एक दर्जन से अधिक राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 35 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। बारिश के असर से इनकार किया गया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी तेज धूप खिली रहेगी। तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।IMD Alert

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल के दक्षिण पश्चिम खड़ी पर स्थित है, जो मध्यक्षोभमंडल स्तर के भीतर तमिलनाडु के तट से थोड़ा दूर स्थित है। इधर उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक और तरह से कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे के दौरान विकसित हो सकता है। इसके विकसित होने के साथ ही उत्तर पश्चिम की और उत्तरी उड़ीसा और आसपास के पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

निम्न दबाव और मानसून के लौटते प्रभाव का असर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोकण को और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा से हल्के से मध्य व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

30 सितंबर को कोकण गोवा में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। महाराष्ट्र गोवा और कर्नाटक में मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मध्य भारत में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में व्यापक से आती तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश और तूफान आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में हो रहे बारिश का असर मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों पर भी अपना असर छोड़ सकता है।IMD Alert

पूर्वी भारत में 30 सितंबर से अक्टूबर के पूरे सप्ताह तक पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार में आंधी बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थान पर भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 2 से 3 अक्टूबर को हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग द्वारा असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close