IMD Alert- बदलेगा मौसम , सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, तापमान में कमी , जानें पूर्वानुमान

Hanumangarh News,Aaj ka Mausam,

IMD Alert, Weather Update Today : प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। त्योहारों से पहले गुलाबी ठण्ड ने दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें सबसे ठंड़ा पचमढ़ी रहा।

Join WhatsApp Group Join Now

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 22-23 अक्टूबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहे है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन इसके जाते ही पारा तेजी से गिरेगा और सर्दी बढ़ने लगेगी। अक्टूबर महीने में मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन नवंबर से तेज सर्दी अपना असर दिखाएगी।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में ठंड का असर कम है।वही प्रति चक्रवात के प्रभाव के कारण हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हो रहा है और तापमान में गिरावट नहीं हो रही है

।शनिवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होगा। उसके प्रभाव से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।वही पचमढ़ी में रात का तापमान 15.8 डिसे दर्ज किया गया है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अलावा अतिरिक्त मध्य प्रदेश और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी सक्रिय है।

साथ ही हवा का रुख बार-बार बदल रहा है, और दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं, फिलहाल दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

close