IMD Alert: सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,12 राज्यों में बारिश, आंधी, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert : देश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही पर्वतों पर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जबकि पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम में बारिश भूस्खलन और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिण राज्य में अंडमान निकोबार दीप समूह सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र सहित विदर्भ रायल सीमा और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड में Heatwave चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आंध्र और उड़ीसा में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। तेलंगना की कुछ ऐसे में आसमान में बादल छाए रहते हैं। हालांकि कुछ क्षेत्र में हीटस्ट्रोक की भी चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी की तपिश से लोग परेशान रहेंगे। तापमान और अधिक बढ़ेगा। बारिश होने की कम उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में बारिश हो सकती है। लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई।

बुलंदशहर में आज धूप निकली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शाम को मौसम बदल सकते हैं। लखनऊ में शाम को मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तेज धूप निकलने के लिए आसार जताए गए हैं। अगले 2 दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश से की जा सकती है।

नोएडा सहित मेरठ में बारिश की चेतावनी जारी की गई। फिलहाल मेरठ में तेज धूप निकली हुई है। लखनऊ में धूप छांव का दौर जारी रहेगा। बादल छाए रहें।गे जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। तेज हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहेगा।

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में चिलचिलाती गर्मी 

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में चिलचिलाती गर्मी बढ़ने वाले हैं। तापमान बढ़ोतरी से और लोगों को तकलीफ होगी। उत्तराखंड सभी जिलों में मैदानी इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लगातार गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। गुरुवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों तक पहाड़ी और मैदानी इलाके में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 18 तारीख से मौसम महत्वपूर्ण बदलाव होगा। 22 अप्रैल तक तेज बारिश ओलावृष्टि और आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम अपडेट

  • विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में और ओडिशा, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति देखी जा सकती है।
  • ओमान की खाड़ी और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक) संभव है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में न जाएं

मौसम प्रणाली

15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है पश्चिम हिमालय पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम दवा प्रणाली उपस्थित होगी। जिसके कारण भूमध्य सागर से उपस्थिति निर्मित होने वाली है। पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। शनिवार से अगले मंगलवार तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख गिलगित बालटिस्तान मुजफ्फराबाद में बारिश बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई। हल्की और मध्यम सहित व्यापक बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही चमक और बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन क्षेत्रों में बारिश

13 जुलाई अलवर जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान पंजाब सहित उत्तरी हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। बेमौसम बारिश से अधिक होने से औसत से अधिक वर्षा मार्च महीने में रिकॉर्ड की गई थी।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

राजधानी दिल्ली समेत बिहार ,पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश से झारखंड समय के राज्य में तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किए जा रहे। आने वाले समय में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। 18 अप्रैल को बारिश आने के साथ दिल्ली में बारिश देखी जा सकती है। 19 और 20 अप्रैल को दिल्ली में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पूर्वी राज्यों में बारिश

असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम सहित अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई ।है नई जलपाईगुड़ी में भी हल्की बौछारें देखी जा सकती है। इसके साथ ही करने का पूर्वानुमान जारी किया गया। भूस्खलन आदि से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close