IMD Alert : 24 घंटे में 7 राज्यों में बारिश,उत्तरी अंडमान में लो प्रेशर, शीतलहर अलर्ट, जानें अपडेट

Shri Mi
7 Min Read

IMD Weather Update : देशभर में कई राज्य में बारिश का कहर जारी है। पर्वतों पर बर्फबारी से साथ ही उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। इसी बीच राजधानी में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।बंगाल की खाड़ी में आज एक अन्य सिस्टम एक्टिव हो रहा है। 24 घंटे के अंदर उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवा का क्षेत्र उभरने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण तमिलनाडु और पड़ोस पर स्थित उत्तरी आंतरिक क्षेत्र अंडमान निकोबार, लक्ष्यदीप, केरल, कर्नाटक तमिलनाडु में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजधानी दिल्ली की बात करें तो 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आसमान साफ रहने के आसार जताए गए हैं। हालांकि 3 दिन के बाद आसमान में बादलों का आवागमन शुरू होगा। इसके साथ ही ठंड की तीव्रता पड़ेगी। सुबह और शाम हल्की धुंध देखने को मिल रही है।

राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग इलाके में लगातार चल रही पछुआ हवा से मौसम में नमी बढ़ रही है। रात की सिहरन बढ़ने लगी है। कोहरे और मध्यम हवा से ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख की माने तो पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा के कारण धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास हो रहा है। सावधानी बरतने की जरूरत है न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि बिहार में हवा के कारण सर्दी बढ़ रही है।

पर्वतों पर बर्फ़बारी

मौसम विभाग के मुताबिक गिलगित, मुजफ्फराबाद सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हिमपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगह पर छिटपुट बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

MP-पंजाब का मौसम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पंजाब में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है। कोहरे और धुंध की दस्तक देखने को मिल रही है। तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नवंबर के अंत तक और अधिक सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

UP-बिहार का मौसम

उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सर्दी की दस्तक देखने को मिल रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम शुष्क है। सर्द रातों का पूर्व अनुमान जताया गया है। श्रीनगर में भी मौसम में पहली रात को तापमान सुनने के नीचे रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर समूची घाटी में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है। मैदानी राज्य में तापमान बढ़ता पर्वतीय क्षेत्रों से सर्द हवा के कारण पंजाब हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश सहित बिहार झारखंड में भी भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उड़ीसा में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इन क्षेत्रों में बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बौछारें हो सकती हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल और माहे में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तरी भारत में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में ‘खराब’ रहने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

अपडेट्स

  • अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • मध्य भारत के कई हिस्सों और उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है
  • अगले 3 दिनों के दौरान बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं।

मौसम प्रणाली 

  • दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और पड़ोस के ऊपर कल का कम दबाव का क्षेत्र कम चिह्नित हो गया है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है
  • चक्रवाती परिसंचरण उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और पड़ोस पर स्थित है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुके हुए मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।
  • अगले 5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश की संभावना है
  • अगले 5 दिनों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम वर्षा होगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close