प्रभारी अनिल ने कहा…कांग्रेस के पास समृद्ध विरासत…योग्य को ही मिलेगा वक्ता का खिताब…भाजपा की बेढप नीति की खोलेंगे पोल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर / पेंड्रा गौरेला मरवाही…जीपीएम जिला स्थित कांग्रेस कार्यालय में वक्ता चयन कार्यक्रम प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बैठक लिया। उपस्थित कांग्रेसियों और पदाधिकारियों समेत पत्रकारों के सामने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया ।चौहान ने कहा..वक्ता चयन का मतलब ऊर्जावान और पढ़े लिखे योग्य लोगों को पार्टी की रीती नीति से जोडना है। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।भाजपा नेताओं की कथनी और करनी को जनता से अवगत भी कराना है।
जीपीएम जिला स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने वक्ता चयन कार्यक्रम की रूपरेखा को कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सामने पेश किया। कार्यक्रम के बाद अनिल सिंह चौहान ने पत्रकारों के सवालो का जवाब भी दिया। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के  निर्देश पर जनता तक सरकार की बातों को पहुचाने को लेकर ही वक्ता चयन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ताओं को अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके पहले पार्टी की रीति नीति से जुडऩे वालों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निश्चित समय के अन्दर योग्य लोगों को विषय के अनुसार सरकार की योजनाओं और रीति नीति को प्रभावी तरीके से रखना होगा। केन्द्र की भाजपा सरकार की बेठप फिरका परस्त नीतियों को लेकर पुरजोर तरीके से बातों को रखना होगा।
अनिल चौहान ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि पेंड्रा गौरेला मरवाही से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ ही राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाना प्रवक्ताओं की अहम जिम्मेदारी होगी। मोदी सरकार की वादा खिलाफी, राज्य सरकार की बेरोजगारी दर बनाम केंद्र की बेरोजगारी दर, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, भाजपा सरकार में भ्र्ष्टाचार, महंगाई, देश में किसानों की स्थिति बनाम छत्तीसगढ़ में किसानों की स्थिति, मोदी राज में देश की संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिश को पुरजोर तरीके से जनता के बीच रखना प्रवक्ताओं की महति जिम्मेदारी होगी।
चौहान ने जानकारी साझा किया कि 0आजादी की लड़ाई और भारत के नव निर्माण में कांग्रेस का योगदान हमारी समृद्ध विरासत है। इस बात की जानकारी जन जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। चुने गए वक्ताओं को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पकड़ रखना होगा। प्रतियोगिता के बाद चयनित दस से अधिक वक्ताओं का नाम प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग को दिया जाएगा।
वक्ता चयन कार्यक्रम में विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, आयोग/निगम के सम्मानित पदाधिकारी, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,  त्रि स्तरीय पंचायत/मंडी, मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी जिले के ब्लॉकों के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन वक्ता चयन की इस प्रक्रिया में भाग लेंगे।
close