दोगुना हो गयी किसानों की आय…विधायक डॉ.बांधी का दावा..रजनीश ने बताया..केन्द्र ने किसानों का दाना दाना चावल खरीदा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—केन्द्र सरकार ने किसानों का दाना दाना चावल खरीदा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने चावल खरीदी मद के लिए केन्द्र सरकार ने 51 करोड़ से अधिक रूपए दिए है। यह बातें प्रेसवार्ता में भाजपा के मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कही। सवाल जवाब के दौरान डॉ.बांधी ने चौकाने वाली जानकारी साझा किया। उन्होने बताया कि किसानों की आय अब दो गुनी हो गयी है। लेकिन बांधी ने यह नहीं बताया कि आखिर किसानों की आय अब कितनी और दो गुनी कैसे और कब हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धान का समर्थन मूल्य 143 रूपये बढ़ाए जाने के बाद भाजपा नेता विधायक कृष्णमूर्ति बांधी और विधायक रजनीश सिंह ने प्रेसवार्ता कर केन्द्र सरकार को धन्यवाद जाहिर किया है। रजनीश सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक बार फिर धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर रिकार्ड स्थापित किया। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि अन्तर राशि बढ़ाकर धान का समर्थन मूल्य अनुपातिक तरीके से बढ़ाए। साल 2018 में धान का समर्थन मूल्य 18 सौ रूपए था। राज्य सरकार ने किसानों को ढाई हजार रूपए देने का एलान किया।  समर्थन मूल्य बढकर 21 सौ रूपयों से अधिक हो गया है। जाहिर सी बात है कि अन्तर राशि भी सरकार को बढ़ाना होगा। 

इस दौरान बांधी और रजनीश ने बताया कि केन्द्र सरकार ने 61 हजार टन चावल खरीदी का रिकार्ड स्थापित कर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय किया है। केन्द्र ने प्रदेश को चार लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद की आपर्ति कर पैदावार में सहयोग किया है।

एक सवाल के जवाब में डॉ.बांधी ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयास से किसानों की आय दो गुनी हो गयी है।किसानों की आय कहां और कैसे दोगुनी हुई के सवाल पर डॉ.बांधी ने कुछ अलग ही तर्क दिया। उन्होने बताया कि खाद सस्ता हुआ है। धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2013 के मुकाबले में दोगुना हुआ है। इसके अलावा भी केन्द्र ने अलग अलग माध्यमों से किसानों के हित में कदम उठाया है।इसलिए किसानो की आय दो गुनी हो गयी है।

 क्या समर्थन मूल्य बढ़ने का मतलब किसानों की आय दो गुनी होना है। स्पष्ट किए जाने के सवाल पर डॉ.बांधी ने कोई भी जवाब नहीं दिया। सवाल को टालते हुए हर बार दुहराया कि हमने रिकार्ड तोड़ चावल खरीदा है। यूक्रेन युद्ध के बाद भी खाद सस्ते दर पर किसानो को दिया गया।

खाद महंगी हुई है..महंगाई रिकार्ड तोड़ बढ़ गयी है। फिर आय कैसे और कब दोगुनी हो गयी के सवाल पर डॉ. बांधी ने गोलमोल जवाब दिया। लेकिन किसानों की आय दोगुनी कैसे हुई को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि  प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए नया आंकड़ा पेश कर दिया कि रकबा कम होने से धान की पैदावार घटी है।

यदि रकबा बढ़ा नहीं..पैदावार कम हुई…फिर 107 लाख टन धान की आया कहां से और खरीद कैसे हुई। और केन्द्र ने भी 61 हजार टन चावल खरीदा। यह कैसे संभव है। सवाल पर विधायक बांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। खुद को बचाते हुए किसानों की फसल का बीमा किए जाने का हवाला दिया। और बताया कि इस तरह किसानों की आय दो गुनी हुई है।

मंहगाई के सवाल पर  कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। विधायक रजनीश सिंह ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद राज्य सरकार को भी धान का समर्थन मूुल्य बढ़ाना चाहिए। 

close