भारत योग की दुनिया में अग्रणी देश..अतिथि वर्कमैन ने बताया..अमेरिका में युवाओं में हो रहा तेजी से विस्तार..कुलपति ने कहा..आध्यात्म और विज्ञान की कसौटी पर खरा है योग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूएसए निवासी एनजी वर्कमैन, नाड़ी एवम् योग विशेषज्ञ ने शिरकत किया। अध्यक्षता की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने  निभाया। इस दौारन कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्याख्याता सत्यम तिवारी ने योग की बारीरिकों को सबके सामने रखा। योग विज्ञान विभागाध्यक्ष गौरव साहू ने स्वागत भाषण दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गौरव साहू ने मुख्य अतिथि को बताया कि बिलासपुर को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ भी धीरे धीरे दिखाई देने लगा है। बिलासपुरवासियो को निरोग रहने में योग की भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति वाजपेयी ने मुख्य अतिथि का शाल श्रीफल और  स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया। एनजी वर्क मैन (यूएसए) ने विभिन्न योगासनों और  सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया।  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के तरफ से दिए गए सम्मान को जीवन भर याद रखूंगी। इसके लिए आभारी भी रहूंगी। उन्होने कहा कि अमेरिका में भी योग के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। भारत को दुनिया में अग्रणी देश माना जाता है। अमेरिका में योग का प्रचार प्रसार कर रहीं हूँ l

विश्वविद्यालय के  कुलपति महोदय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में  बताया कि दरअसल योग जीवन जीने की कला का दूसरा नाम है। योग का विकास भारत की भूमि से हुआ है। यह ना केवल  वैज्ञानिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी मन बुद्धि और चित्त को एकाग्र करता है।

lडॉ एच एस होता अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग ने कार्यक्रम को लेकर योग विज्ञान विभाग को साधुवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में मोनिका पाठक ने धन्यवाद जाहिर किया। इस दौरान  संत विनोबा भावे प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र मंगला से हरि भाई मेहर, गीता तिवारी, फ़ूड प्रोसेसिंग विभाग के विभागाध्यक्ष यशवंत पटेल और योग विज्ञान विभाग एवम् नेचुरोपैथी के समस्त छात्र छात्रा रितु,नारायण, दुर्गेश राहुल नीतीश प्रिया श्वेता रोज अंजलि वर्षा तिवारी के अलावा विश्वविद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित था।

close