महिला से अपमान का बदला लेने…दीवार फांदकर घर में घुसा..पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट…जंगल में पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-फोरेन्सिक एक्सपर्ट और एन्टीक्राईम के साझा प्रयास सेकोटा पुलिस घर घुसकर अधेड़ महिला हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब नहीं लाए जाने और अपमानित होने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजा्म देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने जंगल में छिपा रहा। लेकिन आरोपी को पुलिस ने डाॅग स्काॅड की मदद से धर दबोचा। पकड़े गए हत्या के आरोपी का नाम भागबली यादव है। आरोपी  मानपुर कोटा का रहने वाला है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को कोटा पुलिस से जानकारी मिली कि मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दिया है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस टीम ने गांव की ही बुजुर्ग महिला रूपा जगत को घर के आंगन में लहुलुहान अवस्था में मृत पाया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू और एसीसीयू. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव की अगुवाई में टीम गठित कर पुलिस कप्तान ने आरोपी को गिरफ्तार कनरे का निर्देश दिया।
 संयुक्त पुलिस  टीम ने पता साजी के दौरान फोरेन्सिक एक्सपर्ट का मार्गदर्शन लिया। पतासाजी के दौरान पता चला कि हत्या का आरोपी भागबली यादव की गतिविधि घटना के बाद से संदिग्ध दिखाई दे रही है। घटना के कुछ घण्टे बाद आरोपी भागबली यादव  पडोसी के घर पानी मांगकर पिया। साथ ही घबराते हुए पुलिस डाॅग के बारे में पता किया।
मामले की जानकारी के बाद भागबली यादव का पता लगाया गया। पुलिस ने भागबली यादव को गांव के जंगल से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गांव में शादी हो रही थी। इसी दौरान मृतका रूपाबाई जगत शराब लाने को कहा। मना करने पर रूपाबाई ने गाली गलौच कर अपमानित किया।
महिला की फटकार के बाद भागबली बदले की आग मे जलने लगा। गांव में चैथिया कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने शराब का सेवन किया। दीवार फांदकर महिला के घर अन्दर दाखिल हुआ। गाली गलौच की बात पर महिला को पहले ईंट फेंककर मारा। जमीन पर गिर जाने के बाद पत्थर से लगातार महिला के गले में वार किया। विवेचना के दौरान आरोपी भागबली के घर से घटना के समय पहने गए कपड़े को बरामद किया गया।  आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया। 
close