धोखा तो ज्योतिरादित्य और गुलाम नवी आजाद ने दिया..हरितवाल ने बताया…प्रतियोगिता से होगा वक्ताओं का चयन..नए वादों के साथ लड़ेंगे चुनाव

Editor
4 Min Read
बिलासपुर— युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा..विश्वसनीय तो ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नवी आजाद भी साबित नहीं हुए। ऐसी सूरत में हमें नए वक्ताओं से उम्मीद करना ठीक नहीं है। बावजूद इसके हम दो मई को वक्ता चयन अभियान शुरू करेंगे। प्रत्येक जिले में ज़िला से लेकर ब्लाक स्तर पर वक्ता चयन अभियान के माध्यम से वक्ताओं का चयन किया जाएगा। चयन के दौारन पार्टी के सिद्धान्तों ,रीति-नीति को समझने वालों को प्राथमिकता होगी। सरकार की उपलब्धियों को  प्रभावी तरीके से रखने वालों का ही वक्ता के रूप में चुना जाएगा। हरितवाल ने यह बातें प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में कही।
 
 
वक्ता चयन अभियान
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर वक्ता चयन अभियान के बारे में बताया। हरितवाल ने बताया कि 2 मई  2023 को बिलासपुर में वक्ता चयन अभियान चलाया जाएगा। शहर और ब्लाक से 20-20 लोगों को 10 मुद्दे दिए जाएंगे। दिए गए विषयवस्तु पर विचार रखेंगे। बातों को प्रभावी तरीके से रखने वालों का ही वक्ता के रूप में चयन किया जाएगा। 
 सवाल जवाब के दौरान हरितवाल ने बताया कि चयन किए गए सभी वक्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। नुक्कड़ सभा, हाट बाजार समेत दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी लाइन और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। 
एक सवाल के जवाब में हरितवाल ने बताया कि वक्ताओं का चयन योग्यता के आधार पर होगा। चयन किए वक्ता पार्टी और पार्टी के बाहर कांग्रेस विचारधारा के हो सकते हैं।
 
 
सिंधिया और गुलाम नवी भी विश्वनीय नहीं
 क्या ऐसे लोग पार्टी के प्रति वफादार होंगे…। वक्ताओं की पार्टी के प्रति क्या विश्वसनीयता होगी। सवाल के जवाब में हरितवाल ने बताया कि विश्वनीय तो ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नवी आजाद भी साबित नहीं हुए। जिन्होने पार्टी में रहकर पार्टी को धोखा दिया। जिन्हें पार्टी में रहना है रहें…जिन्हें जाना है…जाएं…। कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस सरकार और पार्टी जनता के हितों को केन्द्र में रखकर काम कर रही है।
हरितवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को साढे  4 साल पूरा होने जा रहे हैं। सरकार ने सभी 36 वादों को लगभग पूरा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव में नए वादों के साथ सामने आएगी।
 
 
केन्द्र सरकार पर लगाया आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अरपा परियोजना विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय बिलासपुर महापौर रामचरण यादव,  जिला अध्यक्ष विजय पांडे ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी, महिला शहर अध्यक्ष पिंकी बत्रा, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इस दौरान हरितवाल ने केन्द्र सरकार की रीति और नीती पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,  आतंकवाद से जूझ रही है। चीन और पाकिस्तान भारत को आंख दिखा रहे हैं। पिछले 9 सालों में देश की हालत बदतर हो गयी है।
पोस्टर का विमोचन
पत्रकार वार्ता के अन्त में  सुबोध हरितवाल ने कांग्रेस की  आवाज – वक्ता चयन अभियान ” का पोस्टर जारी किया। ,इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, अरपा बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव पंकज सिंह ,प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, महिला अध्यक्ष पिंकी निर्मल बतरा, प्रदेश सचिव शिल्पी तिवारी, समीर अहमद,सिद्धांशु मिश्रा, सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, दिनेश सूर्यवंशी,रामचन्द क्षत्री,कमल गुप्ता,राज कुमार बंजारे, अजय पंत, लक्ष्मी जांगड़े, मोह अयूब ,आदि उपस्थित थे।
close