इतना नागवार गुजरा..कि चारो ने पत्थर से कुचल कर मार डाला…डॉग स्कावयड, FSL टीम के सहयोग से चारों गिरफ्तार

Editor
4 Min Read
बिलासपुर—एक दिन पहले पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों को एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि  हत्या की मुख्य वजह मृतक और आरोपियों के बीच आपसी विवाद है। पतासाजी के दौरान पुलिस ने पुलिस डॉग स्कावयड, एफएसएल टीम और सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से आरोपियों को धर दबोचा गया। साथ ही आरोपियों से हथियार और मोटर सायकल बरामद किया गया है।
 एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि 9 मार्च 2023 को धन सिंह नायक ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई दिलीप का शव नट मोहल्ला में पड़ा है। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह से भी साझा किया गया।
एडिश्नल एसपी ने बताया कि एसीसीयू और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने  घटना स्थल का निरीक्षण कर संदेही  और स्थानीय लोगों से पूछताछ को अंजाम दिया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि  भागवत जायसवाल से कुछ महीने पहले मृतक दिलीप के बीच वाद विवाद हुआ था। मृतक होली पर्व में मनीष गुप्ता के किराना दुकान के पास नागाडा बजाकर फाग गा रहा था।
भागवत जायसवाल ने मुतक की हत्या करने के उद्देश्य से आरोपी बदरू के साथ मृतक दिलीप को अपने साथ घर की तरफ लेकर गए। अन्य आरोपीगण अपनी मोटर सायकल से पीछे-पीछे कुछ दूर तक गये और फिर छिप गये। कुछ देर आरोपी बदरू ने मृतक दिलीप से बातचीत कर अपने घर जाने को कहा। जब मृतक घर के लिए कुछ दूर तक गया। इसी दौरान आरोपी बदरू के इशारे पर उसके साथियो ने मिलकर मृतक दिलीप का पीछा किया। अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपियों ने मृतक का मुंह दबाकर रोड़ में पड़े पत्थर से दाये कनपटी और सिर पर चोट किया।
इस दौरान मृतक ने बचाओ बचाओ चिल्लाकर हाथ उपर किया । आरोपियों ने उसके दहिने कलाई पर पत्थर से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया। अत्यधिक चोट के कारण दिलीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 
आरोपियों की धर पकड़ के दौरान पुलिस टीम ने तकनिकी सहयोग से भागवत जायसवाल, हरिगोपाल, मनीष गुप्ता और बदरू जायसवाल से बारिकी से पुछताछ कर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरािन अपराध करना कबूल किया। चारों आरोपियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120 (बी), और 34 का अपराध दर्ज किया गया। चारो आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर और उपयोग में किये गये मोटर सायकल जब्त किया है। 
विशेष सहयोग और प्रयास
एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रकरण में थाना पचपेढ़ी प्रभारी बृजलाल भारद्वाज, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, रामबहोर सिन्हा, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, आरक्षक शिवधन बंजारे, सद्दाम पाटले, रघुनाथ रेड्डी, किशन राय, देवेन्द्र मरकाम, गोविन्दा जायसवाल,  प्रीतम मरावी,अरूण लहरे का विशेष और अहम योगदान रहा।
close