बस… थोड़े दिन का इंतजार…प्रचार अभियान में अमर की गारंटी…फिर नहीं सताएगी बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा चिंता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाज की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस अमर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद महिलाओं-माताओं-बहनों को सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं होगी।

महिला संगठन से मुलाकात के दौरान महिलाओं ने अमर को बताया कि कुछ समय पहले  एक महिला कलेक्ट्रेट के सामने न्याय के लिए पूरी रात धरने बैठना पड़ा। महिला का आरोप था कि पति ने अपनी ही बेटी के साथ अनाचार किया। बावजूद इसके रसूखदारों के दबाव में अपराध दर्ज नहीं किया जा रहा है। महिला की आवाज को रसूधदारों के इशारे पर पुलिस ने दबा दिया। पुलिस ने रातों-रात कलेक्टोरेट के सामने से टेंट उखाड़ कर फेंक दिया। महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद अमर ने कहा कि अब कुछ ही दिन की बात है। सरकार बनते ही शहर से गुंडा बदमाशों का नाम ही मिट जाएगा। मताओं-बहनों की सुरक्षा भाजपा सरकार की होगी। ट्यूशन, स्कूल, कालेज से हमारी बच्चियां बेखौफ होकर देर शाम घर लौटेंगी। उस समय अभिभावक के माथे पर चिंता की लकीरें भी नहीं होगी।

अमर ने महिला संगठनों को विश्वास दिलाया कि 3 दिसम्बर को चुनाव के बाद प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। शहर में कानून व्यवस्था का राज कायम होगा। इसकी गारंटी देता हूं। इस दौरान महिला संगठन ने ताली बजाकर स्वागत किया।

close