भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी,11 बजे तक मतदान 31.27 फीसदी मतदान

Shri Mi
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं।उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को EVM में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close