सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लूट..नगद,मोबाईल, ATM,ACTIVA, बरामद..ओड़िशा निवासी बदमाश के खिलाफ विधिवत कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने लूट के आरोपी को शिकायत के बाद चन्द घंटों के अन्दर धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट की रकम समेत एटीएम कार्ड, मोबाईल और एक्टिवा वाहन बरामद किया है।आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवा की गयी है।
     सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार शुक्रवार यानि 13 जनवरी को अभिलाषा परिसर निवासी पंकज शर्मा ने थाना पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराया। पंकज ने बताया कि 2 जनवरी 2023 की शाम शराब दुकान तिफरा से वापस घर लौट रहा था। शाम करीब 5 बजे झूलेलाल भवन के पास एक एक्टिवा सवार ने धमका कर महंगी मोबाईल हाथ से छीन लिया। पेंट के पॉकिट से पर्स भी जबरदस्ती भी निकाल लिया। पर्स के अंदर नगद समेत बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम कार्ड है।
    पकंज ने बताया कि पत्नी ने मोबाईल के बारे में पूछी तब घटना के बारे बताया। पत्नी की सलाह पर रिपोर्ट कराया है। पीड़ित ने एक्टिवा का नम्बर की जानकारी भी दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। मुखबीर की सूचना पर एक्टिवा क्रमांक ओडी 15 एम 2475 को चालक समेत पकड़ा  गया। 
  चंद घंटो के अंदर आरोपी संतोष महापात्रा निवासी कोरापुट उड़िसा निवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह हाल फिलहाल यदुनंदन नगर में रहता है।
close