2023 में इन 3 राशि पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

Shri Mi
3 Min Read

Lucky Zodiac Sign For New Year: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 बेहद अहम रहने वाली है। क्योंकि इस साल गुरु बृहस्पति और शनि देव जैसे बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। जिसका असर धन, अर्थव्यवस्था, व्यापार और मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। वहीं ज्योतिषीय गणना में 3 राशियों के लिए साल 2023 बहुत ही शुभ साबित हो सकता है क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रह सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

साल 2023 में धनु राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रह सकती है। क्योंकि इस  साल आपको 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही इस साल आर्थिक रूप से भी आप मजबूत होंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं कारोबार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। साथ ही साढ़ेसाती से मुक्ति मिलते ही जो काम आपके अटके हुए थे, उनमें सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के लोगों पर पूरे साल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि एक तरफ शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। तो वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। जिससे इस साल आपके सुख- साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अपनी वाणी और बुद्धि कौशल के बल पर उच्च पद को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

आप लोगों के ऊपर साल 2023 में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस साल आप धन की सेविंंग भी कर पाएंगे। साथ ही आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आपके आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से जीवन के सभी तरह के सुख और वैभव की प्राप्ति होने के प्रबल योग हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close