मेयर ने किया छठ घाट का निरीक्षण.. कहा..किया जाएगा निर्देशों का पालन.. सफाई,प्रकाश व्यवस्था पर जताई चिंता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने छठ पूजा तैयारियों को लेकर अरपा तट स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने व्यवस्था को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए साफ सफाई का सख्त निर्देश दिया। मेयर ने क्षेत्र के आस पास के तालाबों का भी निरीक्षण किया।
 
                मेयर रामशरण यादव ने निगम अधिकारियों के साथ छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। मेयर ने छठघाट पहुंचकर एक एक गतिविधियों को लेकर बातचीत की। साथ ही निगम अधिकारियों को साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम का निर्देश भी दिया। 
 
               महापौर रामशरण यादव ने घाट  की सफाई को भी देखा। साथ ही प्रकाश व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त करने की बात कही। इस दौरान मेयर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिलासपुर का छठ घाट भारत का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट हैं। छठ पर्व में यहाँ हजारों लाखो व्रतियों के साथ समाज के लोग पूजा पाठ करते है।
 
               मेयर ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि इस साल कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग समेत संक्रमण से बचाव के साथ पूजा पाठ की प्रक्रिया का पालन व्रतियों को करना होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार बिलासपुर में छठ पूजा अन्य वर्षो की तरह भव्यतापूर्ण तरीके से नही मनाया जाएगा। फिर भी व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट की साफ सफाई कराई जा रही हैं। ताकि आस पास के क्षेत्र से आने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
close