Chhattisgarh News | देश | विदेश | भारत | छत्तीसगढ़ | मध्यप्रदेश | Latest News | Breaking News | Chhattisgarh News in Hindi | India News | Samachar | Chhattisgarh News in Hindi | Latest News Chhattisgarh | Latest news of Raipur | Latest news of Bilaspur | Raipur News | छत्तीसगढ़ | हिन्दी समाचार |
बिलासपुर—शासकीय काम काज में बाधा पहुचाने और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का बरात भी निकाल कर लोगों के बीच कानून का संदेश भी दिया है। पुलिस ने पकड़े गए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
कोनी पुलिस के अनुसार थाना में पदस्थ आरक्षक महादेव कुजूर 30 सितम्बर को पेट्रोलिंग डयूटी पर तैनात था। कन्ट्रोल रूम से निर्देश के बाद रात्रि डयूटी मे तैनात अधिकारी के साथ छोटी कोनी डीजे बंद कराने गया। छोटी कोनी मेन रोड में रहने वाले लडके तेज आवाज में डीजे बजाकर गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। उन्हें डीजे की आवाज को कम करने को कहा गया।
मना करने पर भीड़ में मौजूद सूरज गढेवाल, दुर्गेश गढेवाल और उनके अन्य साथी अनावश्यक बाद विवाद करने लगे। पुलिस की तरफ से कार्रवाई के दौरान लड़कों ने हुज्जतबाजी धक्का मुक्की झूमा झपटी करने लगे। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया गया। विधिवत् गिरफ्तारी कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) दीपक गढेवाल उर्फ सूरज निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी बिलासपुर। 2) अजय गढेवाल निवासी निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, बिलासपुर। 3) दुर्गेश गढेवाल निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी,थाना केानी,बिलासपुर। 4) उत्तम मरावी निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी,बिलासपुर। 5) विजय जोशी निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी,बिलासपुर। 6) विनय जोशी निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी,बिलासपुर। 7) आशीष अनंत निवासी गुडाखू फैक्ट्री छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर।
कोलाहल अधिनियम पर दो गिरफ्तार
तोरवा पुलिस ने कोलाहल अधिनियम 4,6 के तहत तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम कमल सिंह ठाकुर और पुष्पेन्द्र सिंह है। आरोपी कमल सिंह मोहतरा थाना बिल्हा और पुष्पेन्द्र साहू धौराभाठा थाना हिर्री का रहने वाला है। दोनो आरोपियों को गदा चौक देवरीखुर्द एवं बरखदान बस्ती से गिरफ्तार किया गया है।