दो बच्चों की मां से किया अनाचार..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल.10 लाख की ठगी किया.अहमदाबाद से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने महिला के साथ अनाचार और लाखों रूपये हड़पने के आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के के साथ महिला को भी पुलिस ने बरामद किया है। महिला चकरभाठा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दो बच्चों की मां भी है। महिला और उसके पति में विवाद चल रहा है। 
 
                  सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दो बच्चों की मां को भगाकर अनाचार करने और दस लाख की ठगी करने वाले आरोपी को अहमदाबाद में पकड़ा गया है। परिवेश तिवारी ने बताया कि चकरभाठा की रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। नाराज महिला मसानगंज में अपने रिश्तेदार के यहा आ गयी। इसी दौरान उसकी पहचान रोशन बुधवानी से हुई।
 
                        जान पहचान गहरी होने के बाद महिला ने अपनी पीड़ा को रोशन से साझा किया। रोशन ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। नशीली दवा खिलाखर अनाचार किया और वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रोशन ने महिला से जेवर और नगद समेत कुल 10 लाख की वसूली किया। और महिला को लेकर अहमदाबाद फरार हो गया। 
 
                महिला के गायब होने की सूचना सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रोशन के साथ महिला अहमदाबाद में है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर अहमदाबाद में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार और महिला को बरामद किया गया।
 
                 सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान सभी जेवर को रायपुर स्थित एक फायनेंस कम्पनी में गिरवी रखाना बताया है।
close