छत्तीसगढ़ के इन तीन जगहों के बदले जाएंगे नाम, सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश दिए है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर छत्तीसगढ़ शासन ने यह अहम निर्णय लिया है। चंदखुरी (chandkhuri) का नया नाम अब माता कौशल्याधाम चंदखुरी (Mata Kaushalyadham Chandkhuri) होगा। चंदखुरी में विश्व का एकमात्र कौशल्या मंदिर है। चंदखुरी श्रीराम वनगमन पथ पर्यटन परिपथ में भी शामिल है। वहीं गिरौदपुरी(Giroudpuri) का नया नाम बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी(Baba Guru Ghasidas Dham Giroudpuri) होगा। गिरौदपुरी सतनाम पंथ के अनुयायियों की आस्था का बड़ा केन्द्र है।इसके अवला सोनाखान(Sonakhan) का नया नाम शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान होगा। सोनाखान 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह(Shaheed Veernarayan Singh) की जन्मस्थली है। राजपत्र में तीनों नए नामों का प्रकाशन जल्द होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close