नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ,विधायक ने जनमन पत्रिका के निःशुल्क वितरण को सराहा

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा माता मावली मेले में विकास आधारित लगायी गयी छायाचित्र प्रदर्शनी का आज शाम हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक श्री चंदन कश्यप ने काफी देर तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सहायक संचालक राहुल सिंह ने प्रदर्शित छायाचित्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले के विकास सहित खेलकूद, मैराथन सहित विभागीय योजनाओं के छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधायक चंदन कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रदर्शनी में जनमन पत्रिका का भी वितरण किया जा रहा है, यह सराहनीय कार्य है। इससे यहां के लोगों को और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को भी इस पत्रिका से काफी मदद मिलेगी और वे शासन की कई योजनाओं और प्रदेश के बारे में जान सकेंगे। सहायक संचालक श्री राहुल सिंह ने बताया कि जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे अवसरों पर भी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदाय की गयी प्रचार सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया जाता रहा है।

विधायक चंदन कश्यप ने मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, आयुष, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, यातायात,, क्रेडा आदि के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close