नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह ने आज जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह ने चार्ज सौंपा और विभागीय गतिविधियों और कार्य-प्रणाली की जानकारी दी।
Join Our WhatsApp Group Join Now
आयुक्त श्री सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय चर्चा कर संचालनालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन भी किया। अपर संचालक सुरेश गुप्ता सहित संचालनालय के अधिकारी उपस्थित थे।