पदोन्नति पर विवाद जारी, समझिए शिक्षकों को कैसे हो रहा नुकसान,समयमान वेतन के लिए क्या बन रही रणनीति

Shri Mi
1 Min Read

अम्बिकापुर(मनीष जायसवाल)।छत्तीसगढ़ में शिक्षक पदोन्नति पर विवाद जारी है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह व प्रदेश सह सचिव टिकेश उपाध्याय ने चर्चा के दौरान सीजीवालडॉटकॉम से कहा कि प्रदेश में एक ओर जहां कुछ संभागों में शिक्षक पदोन्नति सूची जारी हो चुकी है लेकिन सरगुजा संभाग अभी भी इससे अछूता है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि पदोन्नति की इस प्रक्रिया में देरी होने से शिक्षकों को किस तरह का नुकसान हो रहा है। श्री उपाध्याय ने कहा कि बस्तर संभाग एवं दुर्ग संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी हो चुकी है। लेकिन सरगुजा संभाग के LB संवर्ग के शिक्षक अभी भी अपने पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं।सीजीवाल से चर्चा के दौरान उन्होंने विस्तार से बताया कि शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया में कैसे वरिष्ठ हुए बस्तर के शिक्षक, पुरानी सेवा की गणना और क्रमोन्नत समयमान वेतन के लिये क्या रणनीति बना रहे है शिक्षक नेता।देखिये सरगुजा से एक रिपोर्ट।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close