CG News: कन्हैया कुमार के वार पर विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार..कहा-भारत के टुकड़े करने वाले ने..बदला वल्दीयत

BHASKAR MISHRA

CG News–बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने कन्हैया कुमार प्रधानमंत्री को जनरल कायर कहे जाने पर पलटवार किया है। सुशान्त ने कहा कि कन्हैया कुमार भाड़े से निकले चूजा है। उन्होने देखते ही देखते अपना वल्दीयत बदल लिया है। आश्चर्य होता है कि कल तक भारत के टुकड़े टुकड़े की बात कहने वाला कन्हैया..अवसर पाते ही राष्ट्रवादी बन गया है। देश की जनता को आज भी जेएनयू की घटना याद है। छद्म राष्ट्रवादी कन्हैया को हर्जाना चुनाव में ही चुकाना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

  जानकारी देते शनिवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के एनएसयूआई विंग अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बिलासपुर अल्प प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता और आमसभा में कहा कि हमने गोलियां खायी और जनरल जायर को देश से बाहर खदेड़ा। अब सविधान बचाने की बारी है। इस चुनाव में जनरल कायर को खदेड़ना है।

कन्हैया के वार पर बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने पलटवार किया। सीजी वाल से टेलीफोनिक बयान पर बेलतरा विधायक ने कहा कि जानकर आश्चर्य हुआ कि आजकल कन्हैया कुमार राष्ट्रवादी हो गए हैं। यह बिलकुल रामराज के कालनेमी की तरह ही है। दरअसल ऐसे ही छद्म राष्ट्रवादियों और अवसर वादियों से ही देश को खतरा है।

सुशान्त शुक्ला ने कहा कन्हैया कुमार भाड़े के चूजे से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होने जेएनयू से निकलने के बाद बल्दीयत बदल लिया है। और छद्मराष्ट्रवाद का चोला पहनकर भारत बनाने की बात कर रहे हैं। जबकि जनता अभी भूली नहीं है। इन्होने ही जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा दिया।

सुूशान्त ने बताया कि कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है कि उन्हें ऐसे ही छद्म राष्ट्रवादियों से प्रेम है।  मतलब राष्ट्रविरोधियों से कांग्रेस का लगाव है।

close