Cabinet Meeting मे मुख्यमंत्री की दो टूक,भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए

Shri Mi
2 Min Read

Cabinet Meeting/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों के संचालन का कुचक्र किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है, किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी क्रम में एक प्रथम श्रेणी अधिकारी को कल ही सेवा से बर्खास्त किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो। मंत्रीगण अपने विभागों में सजग रहें और भ्रष्टाचार के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।Cabinet Meeting

मुख्यमंत्री  चौहान मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जन-सामान्य को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के लिए चिन्हित सभी कार्य समय-सीमा में हों और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।Cabinet Meeting

मंत्रीगण अपने क्षेत्र और प्रभार के‍जिलों में अभियान की निरंतर समीक्षा करते रहें। राज्य स्तर पर भी नियमित समीक्षा होगी। विकास यात्रा हो या जन सेवा अभियान, जन-कल्याण और विकास गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं के लिए योजनाओं के संबंध में 17 मई को विशेष केबिनेट होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close