लॉकडाउन में शादी पर सख्ती,सिर्फ 10 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल,पूर्व में मिली अनुमति भी रद्द..ट्रेन,बस,हवाई यात्रियों के लिए टिकट ही होगा “ई-पास”

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर-राजधानी रायपुर कल शाम से लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान तमाम दुकानें, बाजार और सरकारी दफ्तर समेत हर तरह की गतिविधियां कल शाम 6 बजे से ठप हो जायेगी। आमलोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। विषम परिस्थिति, टीकाकरण, मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत होगी। कलेक्टर एस भारतीदासन ने बेहद सख्त लॉकडाउन के आदेश दिये हैं। अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। अब शादी में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा, शादी भवनों और खुली जगहों पर भी शादी समारोह नहीं आयोजित होगा। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि दुल्हा या दुल्हन के घर में सिर्फ 10 लोग ही अब जुट सकेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इससे पहले 50 मेहमानों की उपस्थिति की छूट मिली हुई थी, लेकिन अब वो छूट हटा ली गयी है। शादी के अलावे दशगात्र व अंतिम संस्कार में अब 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की इजाजत नहीं होगी। शादी के लिए दिये पूर्व के तमाम अनुमति को रद्द कर दिया गया है। वहीं एक अतिरिक्त छूट ये दी गयी है। कि बस, रेल या हवाई यात्रा से आये यात्रियों को घर लौटने के लिए किसी भी तरह की ई पास की जरूरत नहीं होगी। घर से स्टेशन आने और स्टेशन से घर लौटने के लिए टिकट ही अब ई-पास समझा जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close