महिला पुलिस कर्मचारी ही करेंगी पूछताछ…कप्तान ने दिया ईनाम…अतिरिक्त पुलिस ने किया पैदल मार्च.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह होली के ठीक एक दिन पहले दोपहर को औचक निरीक्षण करने सीपत थाना पहुंचे। इस दौरान पुलिस कप्तान ने थाने में लंबित अपराधों की फाइलों खंगाला। मर्ग समेत दर्ज अन्य अपराधों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पुलिस कप्तान रजनेश सिंह त्योहार के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना में धावा बोला। त्योहार और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। कप्तान ने नवीन कानून के संबंध में जागरूक होने का निर्देश दिया। थाने में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी से अच्छा व्यवहार करने की बात कही। साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। इस दौरान रजनेश सिंह ने पुलिस स्टाफ की समस्याओं को भी सुना और निराकरण भी किया।

सीपत थाना में बैठक के दौरान कप्तान ने लंबित अपराध, चालान, मर्ग, और शिकायत का निराकरण का निर्देश दिाय। साथ ही क्षेत्र में लोक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुचना तत्र दुरूस्थ रखने का सख्त आदेश भी दिया। कप्तान ने कहा कि अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं के साथ महिला पुलिस कर्मचारी ही पूछताछ करें। उनकी समस्याओं का तत्काल निराकण कर उन्हें संतुष्ट भी करें।

 समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कप्तान ने थाना सीपत के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी को ईनाम के साथ सम्मानित किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा की अगुवाई में सीपत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बाजारपारा चौक, नवाडीह चौक, एनटीपीसी मटेरियल गेट समेत अन्य स्थानों सभी जगह पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी को होली त्यौहार शांति के मनाने का निर्देश दिया। नशे के हालत में, तीन सवारी वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही को भी अंजाम दिया।

close