OPS News-पावर कंपनी में ओपीएस लागू करने लामबंद कर्मचारी

Shri Mi
4 Min Read

OPS News,Old Pension Scheme/। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी / कर्मचारियों हेतु नई पेंशन योजना  योजना  बहाल करने हेतु पॉवर कंपनी के विभिन्न यूनियन / संगठन के पदाधिकारियों की बैठक डंगनिया स्थित ऑफिसर क्लब हुई, जिसमें सभी संगठन के पदाधिकारियों ने पॉवर कंपनियों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए ओपीएस बहाली हेतु आक्रमक रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके लिए क्रमिक आंदोलन की रणनीति बनाई गई, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को ओ. पी. एस. बहाली हेतु ज्ञापन सौंपना, सभी एन.पी.एस. अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य करना तथा पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा ओ.पी.एस. बहाल न किये जाने पर पॉवर कंपनी मुख्यालय रायपुर में आमसभा एवं कंपनी प्रबंधन को आंदोलन की सूचना / ज्ञापन दिया जाएगा।

यह उल्लेखनीय है कि छ.रा. शासन द्वारा 2004 में ओ. पी. एस के स्थान पर जब एन.पी.एस. लागू करने का निर्णय लिया गया था तब पूर्ववर्ती छ.रा.वि. म. प्रबंधन द्वारा पूर्ववर्ती छ.रा. वि.मं. के 01 जनवरी 2004 से सभी नए नियुक्त अधिकारी / कर्मचारी पर ओ. पी. एस. के स्थान पर एन.पी.एस. लागू कर दिया गया था।

OPS News-तत्पश्चात केन्द्र सरकार द्वारा एन. पी.एस. में नियोक्ता अंशदान 10 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत अप्रैल 2019 से एवं छरा शासन द्वारा अप्रैल 2022 से लागू किया गया था।

छ.ग.प.के. प्रबंधन द्वारा राज्य शासन के निर्णय के अनुरूप अप्रैल 2022 से ही नियोक्ता का अंशदान 10 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत किया जाना लागू किया गया।

परंतु राज्य शासन द्वारा 01.04.2022 से एन.पी.एस. के स्थान पर ओ.पी.एस. पुन: बहाल करने के निर्णय के अनुरूप छ.रा. पॉ. कं. के एन.पी.एस. के अधिकारियों / कर्मचारियों को पुरानी पेंशन अभी तक बहाल नहीं की गयी है।

राज्य की तीनों पावर कंपनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा राज्य को निरंतर ऊर्जावान बनाये रखने में अपना सतत् परिश्रम एवं कौशल का योगदान करते हुए राज्य को ऊर्जा अतिशेष का दर्जा बनाये रखने में अहम भूमिका का निवहन कर रहे है।

OPS News-कर्त्तव्य के निवहन के दौरान कई मैदानी कर्मचारियों को विद्युत से संबंधित दुर्घटना के कारण अपने जान से हाथ गवांना पड जाता है। जिससे उनके परिजनों को एन.पी.एस. के कारण आर्थिक कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है। दिनांक 01.01.2004 से पहले पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में जारी पुरानी पेंशन योजना (ह्रक्कस्) न केवल आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करता था बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात् सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों को आर्थिक रूप से स्वालंबन बनाये रखने में मदद करता है।

यह भी उल्लेखनीय है कि छ.रा. पॉ.कं. प्रबंधन को ओपीएस बहाली पर पॉवर कंपनियों पर वर्ष 2075 तक पडऩे वाले वित्तीय प्रभाव के अध्ययन की रिपोर्ट जूलाई, 2022 में ही उपलब्ध करायी जा चूकी है, इस रिपोर्ट के अनुसार पॉवर कंपनी के अधिकारी / कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली

करने पर कंपनियों द्वारा वर्तमान में एन.पी.एस. के तहत जमा किये जा रहे 14त्न नियोक्ता के अंशदान के अतिरिक्त कोई भी वित्तीय भार वर्ष 2075 तक नहीं आना है।

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के शासित सभी राज्यों में यथा राजस्थान, हिमांचल आदि प्रदेशों में राज्य शासन के कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित राज्य की पॉवर कंपनियों में भी एन.पी.एस. को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चूकी है, परन्तु छ.ग. राज्य में माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के बाद भी पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा टालमटोल की नीति अपनाकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली में अनावश्यक देरी की जा रही है।OPS News,Old Pension Scheme

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close